Viral Video: 14 साल की लड़की ने मैदान में जड़े चौक्के-छक्के, वीडियो हो रहा वायरल
 

Viral Video: फिल्म दंगल का यह डायलॉग तो हर किसी ने सुना होगा. जिसमें आमिर खान अपनी बेटियों के लिए कहता है "म्हारी छोरियां, छोरो से कम है के". इस फिल्म में बेटियों के खेल में आगे बढ़ने और उन्हें प्रोत्साहन देने की कहानी है.
 

Viral Video: फिल्म दंगल का यह डायलॉग तो हर किसी ने सुना होगा. जिसमें आमिर खान अपनी बेटियों के लिए कहता है "म्हारी छोरियां, छोरो से कम है के". इस फिल्म में बेटियों के खेल में आगे बढ़ने और उन्हें प्रोत्साहन देने की कहानी है.

 

 

इसी कहानी को दोहरा रही है बाढ़मेर की यह 14 साल की लड़की, जिसका नाम मूमल मेहर है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मूमल चौक्के- छक्के लगाते नजर आ रही है.

गांव के लड़कों के साथ खेल रही क्रिकेट

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मूमल अपने गांव के लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रही है. टीम के बाकी लड़के फिल्डिंग और किपिंग में लगे हुए है, वहीं मूमल हर बॉल पर चौक्के-छक्के मार रही है.

कुछ क्लिप्स में तो वह स्कूल यूनिफॉर्म में खेलती दिख रही है. इससे पता चलता है कि लड़की को खेलने का इतना शौक है कि स्कूल से आते ही खेलने लग जाती है.

इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है. जहां यूजर तरह-तरह प्रोत्साहित करने वाले कमेंट कर रहे हैं.


पढ़ाई के साथ खेल को भी देती है समय

आपको बता दें कि मूमल सरकारी स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती है और उसके पिता मठार खान किसान हैं. मूमल की बड़ी बहन अनीसा भी खेलने का शौक रखती है.

वह अंडर 19 क्रिकेट में सिलेक्ट होकर खेल चुकी है. बता दें कि मूमल के अंदर क्रिकेट को लेकर काफी जुनून है. मुमल पढ़ाई के साथ-साथ अपने खेल को भी समय देती है. वह जैसे ही स्कूल से आती है खेलने चली जाती है. इसी के साथ वह घर के काम में मां का हाथ भी बंटाती है.

फेसबुक पर 2 मिलियन व्यूज

इस वीडियो को फेसबुक पर रुक्क्षमणी कुमारी के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे केवल एक दिन में ही 2.2 मिलियन व्यूज मिले हैं. करीब साढ़े तीन हजार लोग कमेंट कर चुके हैं और डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं.

इस विडियो को इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर भी शेयर किया गया है. वीडियो देख यूजर्स बोल रहे हैं कि इस लड़की को खुब सपोर्ट करें ताकि यह आगे बढ़े और देश का नाम रोशन करें. वहीं एक यूजर ने कहा कि "राजस्थान की दूसरी मिताली राज".