Weather Rain alert Live Update: हरियाणा मे यमुना नदी का पानी बना आफ़त, इन जिलों में तबाही और बाढ़ की आशंका

पहाड़ी राज्यों में हुई मूसलाधार बारिश का असर पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से इन जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है।
 

Haryana Update: यमुना नदी का पानी हरियाणा के तीन और जिलों सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में तबाही मचाने को बेताब है। अब इन जिलों के साथ ही हरियाणा के 10 जिले पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और पानीपत बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

यमुना का पानी खतरे के लेवेल से ऊपर, घग्गर नदी में भी आया उफान, क्या हरियाणा में आ सकती है बाढ़ जाने ?


वहीं बाढ़ और जलभराव से प्रदेश में अलग- अलग जगहों पर 8 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएम मनोहर लाल ने आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों को 4 लाख रुपये सहायता राशि देने और मकानों की मरम्मत के लिए सहायता राशि देने की घोषणा की है।

पानीपत में तबाही

यमुना के पानी ने बुधवार को पानीपत में फिर अपना रौद्र रूप दिखाया। यहां ड्रेन नंबर-दो टूट गई। इससे भल्लौर गांव समेत आधा दर्जन गांवों के खेतों में पानी भर गया। यहां मंगलवार को पत्थरगढ़ के पास यमुना का बांध टूट गया था। इससे नदी पानी का पानीपत-हरिद्वार स्टेट हाईवे तक पहुंच गया और करीब 15 गांवों की 25 हजार एकड़ फसल डूब गईं हैं।

यमुना नदी से आए पानी से आधा दर्जन गांवों का एक-दूसरे और जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। पानीपत के बाद यमुना ने सोनीपत के इलाकों में नुकसान पहुंचाना शुरू किया। बुधवार सुबह मुरथल क्षेत्र के गांव मच्छरोला, भैरा बांकीपुर व बड़ौली के पास कटाव हो गया। ग्रामीणों व प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद कटाव बंद कराया।

फरीदाबाद में भी आफत

फरीदाबाद के आस पास के गाँव मे यमुना नदी से पानी घुसना शुरू हो गया है। करीब दस हजार घरों में नदी का पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने मंगलवार रात करीब दो बजे अमीपुर गांव में बाढ़ में फंसे 78 लोगों को रेस्क्यू किया। फिलहाल इन लोगों को अमीपुर गांव के शेल्टर होम में रखा गया है।


कैथल में जनजीवन अस्त- व्यस्त

कैथल में भी बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है। यहां पिहोवा से पंजाब जाने वाले रास्ते बंद हैं। कस्बे के गांव दीवाना में NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर लोगों को बचाया। कैथल में पंजाब बॉर्डर पर चीका व समाना और पटियाला क्षेत्र में 50 गांवों से संपर्क टूटा हुआ है।

चीका क्षेत्र से गुजर रही हांसी-बुटाना लिंक नहर में गांव सरोला, सरस्वती ड्रेन पर रसूलपुर-प्रेमपुरा गांव में नहर के तटबंध टूटे हैं। गुहला क्षेत्र में अब तक 22 हजार एकड़ फसल जलमग्न हो चुकी है।

करनाल- यमुनानगर में हाल बेहाल

यमुनानगर में बिलासपुर रोड़ के रणजीतपुर में हरियाणा को हिमाचल से जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। पुलिस बैरिकेड लगाकर केवल दोपहिया वाहनों को निकाला रही है। करनाल में बाढ़ से 27 गांव प्रभावित हैं और 11 गांवों का संपर्क जिले से कट गया है। करनाल-गंगोह अंतरराज्यीय मार्ग बंद है।

अंबाला में ताज़ा हालात

कैथल में अंबाला व चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के पटियाला से संपर्क टूट चुका है। पंजाब बॉर्डर पर चीका व समाना और पटियाला क्षेत्र में 50 गांवों से संपर्क टूटा हुआ है।


कैथल में हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पिहोवा से आगे बंद है। साथ ही कैथल-पटियाला राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। यहां रोडवेज ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों के रूट बंद कर दिए हैं। चंडीगढ़ जाने वाली बसें भी अंबाला तक जा रही हैं।

यमुना के पानी का लेवल खतरे के निशान से गया ऊपर, पास के गाँव में दी चेतावनी

tags:  Weather Rain alert Live Update,Weather Forecast Live, Weather Forecast, Weather Forecast Live Updates, Weather Forecast Live 14 july,Weather Forecast, weather forecast live updates today, monsoon ki bearish, बारिश, weather forecast today, यमुना नदी, इन जिलों मे बाढ़,आज का मौसम, latest news, यमुना नदी उफान पर