Rahul Gandhi in Haryana: हरियाणा के खेतों में किसानों से बात करते और धान की बुवाई करते दिखे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yaatra: राहुल गांधी आम लोगों से बार-बार मिलते रहते हैं। वह ट्रक पर सवार होकर किसानों से बात करते या ड्राइवर से बात करते।
 

Rahul Ganadi in Haryana: भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी बहुत एक्टिव दिखते हैं। वह आम लोगों से मिलते रहते हैं। वह ट्रक पर सवार होकर किसानों से बात करते या ड्राइवर से बात करते।

राहुल गांधी आज हरियाणा के किसानों से मिले। वहां उन्होंने ट्रैक्टर भी चलाया और किसानों से बहुत देर तक बातचीत की।

ग्रामीण सूचना मिलते ही राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। गोहाना के विधायक जगबीर सिंह मलिक और बड़ौदा के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल भी मदीना पहुंचे। शनिवार सुबह तड़के कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली से शिमला चले गए।

Latest News: Haryana Super Fast Train: हरियाणा में चलेगी नई ट्रेन, दिल्ली से हिसार तक जाएगी सुपर फास्ट ट्रेन

कुंडली बॉर्डर पर पहुंचते ही वे अचानक सोनीपत चले गए। वह कुराड़ रोड बाइपास से गुजरते हुए गोहाना गए। वह वहाँ से लगभग सात बजे मदीना डी बड़ौदा पहुंचे।
रास्ते में उन्होंने खेतों का निरीक्षण किया। मदीना में, उन्होंने खेतों में चावल की रोपाई के बारे में सीखा और फिर स्वयं चावल की रोपाई करने लगे। इस दौरान, उन्होंने स्थानीय लोगों से भी चर्चा की।