Haryana Mausam : हरियाणा में अचानक बदले मौसम से 11 डिग्री गिरा पारा...जानें आगे कैसा रहेगा Weather

aaj ka mausam : हरियाणा में हवा की दिशा में हुए बदलाव के चलते 24 घंटों दौरान 11 डिग्री सैल्सियस दोपहर के तापमान में गिरावट आ गई है।

 

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में हवा की दिशा में हुए बदलाव के चलते 24 घंटों दौरान 11 डिग्री सैल्सियस दोपहर के तापमान में गिरावट आ गई है। दोपहर का तापमान 25.4 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। जो इस सप्ताह के शुरुआत में 40 डिग्री सैल्सियस के करीब पहुंच गया था।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों अनुसार दोपहर के तापमान में यह गिरावट हरियाणा के सभी जिलों में दर्ज की गई। मौसम विभाग हरियाणा में 2 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है, जिससे विशेषकर दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहेगी। आज और कल पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव  से वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल छाने की संभावना है।

 

Aaj Ki Mausam Update : किन राज्यों में होगी बारिश, कहाँ चलेगी तेज हवा, जानिए मौसम डीटेल