Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में पारा पहुंचेगा आज 45  डिग्री सेल्सियस से पार, अभी कर ले चेक..

अप्रैल माह में तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। मई माह के पहले दस दिन भी तापमान सामान्य स्तर पर रहा। पिछले तीन दिन से तापमान में लगातार उछाल आ रहा है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बादलवाई रही..

 
मई महीने के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के महेंद्रगढ़ शहर में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिसार और फरीदाबाद में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन गर्मी का प्रकोप रहेगा। 16 मई को पश्चिम विक्षोभ के चलते कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 25 मई से 3 जून तक नौतपा में भी लोगों को तेज गर्मी सहनी पड़ेगी।

अप्रैल माह में तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। मई माह के पहले दस दिन भी तापमान सामान्य स्तर पर रहा। पिछले तीन दिन से तापमान में लगातार उछाल आ रहा है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बादलवाई रही। जिसका तापमान पर कोई असर नहीं दिखा। पहली बार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के अधिक पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार 43 डिग्री तापमान से अधिक तापमान होने पर लू मानी जाती है।

IAS questions 2023: विश्व में माउंट एवरेस्ट पर जाने वाली प्रथम महिला का क्या नाम है?


जिला             अधिकतम तापमान

  • महेंद्रगढ़             45.1
  • हिसार                45.0
  • फरीदाबाद          45.0
  • नूंह                    43.08
  • रेवाड़ी                43.2
  • जींद                   43.0
  • फतेहाबाद           42.5
  • भिवानी               42.1
  • झज्जर                42.0

विश्व भर में आज मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, जानें इस दिन का महत्व व इतिहास !
अगले दो दिन गर्मी का असर रहेगा। 16 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। जिसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मई महीने में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।