Haryana Update: हरियाणा के इस जिले मे है शिव जी का सबसे ऊंचा मंदिर, दूर-दूर से पूजा करने आते है श्रद्धालु, सभी मनोकामना होती है पूरी
Panipat News: पुराने समय से ही हरियाणा ऋषि-मुनियों का गंतव्य रहा है। ऋषि मुनियों की तपस्या आज भी हरियाणा के कई स्थानों पर दिखाई देती है। आज राज्य में हजारों मंदिर हैं, जिनमें अलग-अलग मान्यताएं हैं। आज हम पानीपत के एक मंदिर के बारे में आपको बता रहे हैं। यह मंदिर हरियाणा का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है।
विशिष्ट मान्यता के लिए बहुत प्रसिद्ध
हरियाणा का सबसे ऊंचा शिव मंदिर हरियाणा का सबसे ऊंचा मंदिर भी है। यह इसी विशिष्ट मान्यता के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यह मंदिर 151 फीट ऊंचा है और पानीपत के गांव कवि में है। हरियाणा में इसे सबसे ऊंचा शिव मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर बाबा बालक नाथ ने बनाया था। 21 फरवरी 1997 को मंदिर का उद्घाटन हुआ था। इस मंदिर का निर्माण बाबा बालकनाथ और स्थानीय लोगों ने किया था।
latest News: Haryana Weather: हरियाणा में बादलों के साथ जल्द दिखेगी बारिश, 22 जुलाई को बारिश की उम्मीद, हो जाए सतर्क
इस मंदिर में भगवान शिव की भव्य और विशाल मूर्ति है
इस मंदिर में भगवान शिव की भव्य और विशाल मूर्ति है, जो ग्रामीणों में बाबा बालकनाथ को बहुत प्रिय है। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा बालकनाथ की शक्ति इतनी थी कि वह जिसे भी आशीर्वाद देते, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाती। यहां के लोगों का मानना है कि बाबा बालक नाथ के आशीर्वाद से आसपास के गांवों की हजारों महिलाओं को बच्चा हुआ। गांव के लोगों का कहना है कि बाबा बालकनाथ के चमत्कारी भभूत से गर्भवती महिलाओं की सूनी गोद भी बढ़ जाती थी। यहां के ग्रामीणों में बाबा बालकनाथ का बहुत विश्वास और मान्यता है।