Haryana News: गरीबों के पास जल्द ही होगा अपना घर, सरकार ला रही है आवास योजना, इन लोगो को होगा फायदा 

सबसे पहले बहुत ज्यादा गरीब लोगों को घर दिया जाएगा। जिन लोगों को अपना घर नहीं है, उनकी पहचान सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र से की जाएगी। 24 जुलाई को इस मामले की अगली सुनवाई होगी। आरआरटीएस के तहत आने वाली समस्याओं पर भी बैठक में चर्चा हुई है

 

Haryana Update: हरियाणा सरकार जल्द ही लाखों लोगों को घर देने की तैयारी मे है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुछ बाधाओं के कारण योग्य लोगों को घर मिलाने में कठिनाई हुई।

इसलिए इन समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की गई। 

गुरुग्राम मेट्रो योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया। सबसे पहले बहुत ज्यादा गरीब लोगों को घर दिया जाएगा। जिन लोगों को अपना घर नहीं है, उनकी पहचान सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र से की जाएगी।

24 जुलाई को इस मामले की अगली सुनवाई होगी। आरआरटीएस के तहत आने वाली समस्याओं पर भी बैठक में चर्चा हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सुझाव दिया है कि सराय कालेखां से शहजादपुर जाने वाली लाइन को दिल्ली के खिलाफ नहीं मानते हुए ऐरो सिटी से शुरू किया जाए, ताकि यह लाइन हरियाणा के हिस्से में काम कर सके।

पानीपत की लाइन पर भी दिल्ली को 3000 करोड़ रुपये की जरूरत है उन्हे देने के बारे मे विचार किया गया है। 

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की, जहां उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे कदमों के बारे मे बताया। 

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर हरियाणा सरकार की किसानों की योजनाओं के लिए डिजिटलाइजेशन प्रणाली की प्रशंसा की है।

हरियाणा सरकार ने कृषि क्षेत्र में कृषि विकास की दृष्टि से अपनी नीतियों को पूरे देश के लिए आदर्श बताया है। साथ ही, सरकार ने किसानों को हर संभव सहायता देने के लिए व्यापक सहयोग का वादा किया है।

latest News: Haryana News: हरियाणा सरकार का युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, इस तारीख से पहले एडिट कर सकते है ग्रुप D भर्ती CET फॉर्म

कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की सुरक्षा करती है। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल के माध्यम से किसानों की कृषि योग्य फसलों की जानकारी दर्ज की गई है।

हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा में खेती करने वाले किसानों को प्रभावित हुई फसल का समय पर मुआवजा देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने एक बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े किसानों को आ रही तकनीकी चुनौतियों के बारे में बताया।

उनका कहना था कि हरियाणा सरकार किसानों के साथ आपदा की स्थिति में खड़ी है और किसी भी तरीके से किसानों को असुविधा न होनी चाहिए, इसलिए सरकार हर स्तर पर प्रयासरत है।