हरियाणा में बाढ़ की भयानक तबाही के कारण CM खट्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की बड़ी घोषणा, बाढ़ की चपेट में आए लोगो को मिलेंगे ये फायदे

बुधवार को हरियाणा में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान, उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने बाढ़ से प्रभावित 12 जिलों को घोषित किया है।
 

इन जिलों को अलग-अलग राहत पैकेज दिए जाएंगे। बारिश से अब तक 399 बड़ी सरकारी योजनाओं को नुकसान हुआ है। राज्य को इससे ९० करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा, सड़कों को काफी क्षति हुई है। सरकार 230 करोड़ रुपये इस पर खर्च करेगी।


ये हरियाणा को नुकसान पहुँचाया
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मौजूदा रिपोर्ट में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 399 सरकारी योजनाएं, जिन पर 90 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होगा, प्रभावित हुई हैं। राज्य में बारिश और बाढ़ ने 1,142 किमी लंबी 996 सड़कों को नुकसान पहुँचाया है, जिसकी मरम्मत पर 230 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा, राज्य में बाढ़ से 3,369 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। 1,470 ट्रांसफार्मर और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान हुआ है, जिसके लिए सरकार को 22 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।

बाढ़ से प्रभावित DC शक्तियां बढ़ी
CM मनोहर ने बताया कि राज्य में 17 सरकारी पशु औषधालयों और पशु अस्पतालों के भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिनकी मरम्मत करने के लिए 24 लाख रुपये का बजट आवश्यक होगा। अब तक जिलों को बाढ़ और बचाव कार्यों के लिए 4.5 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। बाढ़ प्रभावित बारह जिलों के उपायुक्तों को धन उपलब्ध कराया गया है, ताकि वे नुकसान की भरपाई को तेजी से पूरा कर सकें।

गरीब परिवारों के बच्चों को फिर मिलेगा एक और मौका, प्राइवेट स्कूल में करें फ्री पढ़ाई, यहाँ करें आवेदन


सरकार ने 41 राहत शिविर बनाए हरियाणा सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 41 राहत शिविर बनाए हैं, जिनमें 6,629 लोगों को राहत दी गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने भी प्रभावित गांवों में चिकित्सा शिविर बनाए हैं। 147 गांव अब फॉगिंग कर रहे हैं। 37 हजार लोगों को चिकित्सा दी गई है।


राज्य के बारह जिलों को बाढ़ प्रभावित बताया गया है: अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, सिरसा और यमुनानगर। इन जिलों में 1,353 गांव और 5 एमसी एरिया बाढ़ से प्रभावित हैं। इन सभी गांवों में सरकार ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना की सेवाएं दी हैं।

सीएम ने तीन जिलों का दौरा किया और कहा कि राज्य को 400 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने इससे पहले पिछले दो दिनों से रोहतक, सोनीपत और नूंह का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। CM ने पहले बाढ़ और बिजली गिरने से मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राहत दी थी। हाल ही में, उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित हर जिले की तत्काल रिपोर्ट बनाने का भी आदेश दिया था।