Weather Update Today: दिल्ली में आज फिर से सावन की बुँदे बरसेगी, लगातार 3 दिन तक होगी झमाझम बारिश, लोगो का घर से निकालना हो रहा है मुश्किल
Haryana Update: दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी के बाद बुधवार सुबह पांच बजे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिन झमाझम वर्षा होने के आसार हैं। इससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान उमसभरी गर्मी भी कम होगी।
मंगलवार को भी सुबह सूर्य निकल गया था। दिन चढ़ने के साथ धूप भी बढ़ी। सुबह दस बजे के बाद दिल्ली के कुछ भागों में बादल की आजावाही शुरू होने लगे। लेकिन बीच बीच में बादल छंटते गए और धूप भी निकलती गई। इससे दिन में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
बादलों की आवाजाही शुरू
शाम 5 बजे के बाद फिर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। हवा में नमी का स्तर 83 से 60 प्रतिशत के बीच रहा।
मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार
अगले तीन दिनों में दिल्ली के कई क्षेत्रों में मध्यम स्तर की वर्षा होने का अनुमान मौसम विभाग ने किया है। इसके चलते तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आएगी और उमस वाली गर्मी भी कम होगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 16–22 किमी/घंटा हो सकती है।
Tags: Delhi Weather Update, Rain In Delhi, Delhi NCR Rain, Delhi Rain Alert, Rain In Delhi, Rain In NCR, Heatwave In Delhi, Meteorological Department Alert,Delhi news, दिल्ली का मौसम, दिल्ली मे आज मौसम कैसा रहेगा, हरियाणा का मौसम, latest news