Vivah Muhurat 2023 June: जून मे ये 11 तिथियाँ है विवाह के लिए शुभ, फिर लगेगा चातुर्मास, 5 महीने नहीं होगा कोई शुभ कार्य

धर्म कर्म:यदि आप जून मे शादी के लिए उपयुक्त दिन की तलाश कर रहे हैं, तो बता दें की जून मे 11 दिन ऐसे हैं, जिसे शुभ दिन माना गया है। उसके बाद 29 जून से चातुर्मास शुरू हो रहा है, उसके बाद आप 5 महीने कोई भी शुभ कार्य नहीं कर पाएंगे।
 

Haryana Update, Religious desk: विवाह शुभ मुहूर्त जून 2023: अंग्रेजी कैलेंडर का छठा महीना जून शुरू हो गया है। आपको बता दें कि यह महीना आध्यात्मिक और ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण कहा गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी महीने में आषाढ़ मास की शुरुआत होती है और आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन चतुर्मास शुरू होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि चतुर्मास के दौरान सभी तरह के शुभ कार्यों की मनाही होती है। इसके अलावा, यदि आप शादी के लिए उपयुक्त दिन की तलाश कर रहे हैं, तो बता दें की जून मे 11 दिन ऐसे हैं, जिसे शुभ दिन माना गया है।

चातुर्मास 2023 किस तारीख से शुरू हो रहा है? (Chaturmas 2023 Date)
वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार देवशयनी एकादशी का व्रत आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन किया जाता है और उसी दिन चतुर्मास का आरंभ होता है। इस वर्ष 29 जून 2023 दिन गुरुवार को एकादशी देवशयनी एकादशी का व्रत होगा। वहीं इस वर्ष महीनों की संख्या के अनुसार चतुर्मास 4 की बजाय 5 महीनों का होना है। अधिक मास के कारण प्रमुख और महत्वपूर्ण शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, भूमि पूजन, घर प्रवेश आदि अगले पांच महीनों के लिए स्थगित कर दिए जाते हैं।

Chaturmas 2022: शुरू हो गया चातुर्मास का महीना, बेहद खास है ये 4 महीने, इस दौरान न करें ये गलतियाँ

विवाह का शुभ मुहूर्त, जून 2023,  (Shubh Vivah Muhurt 2023 June)
जून में विवाह के लिए अनुकूल तिथियां 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26 और 27 जून हैं। यानी जून में विवाह के लिए 11 शुभ दिन हैं। उसके बाद जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई अनुकूल दिन नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय भगवान विष्णु शयन कर रहे होते हैं और इस समय शुभ कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है।

June 2023, Calendar, Adhyatmik, Jyotish, Hindu Panchang, Ashad Maas, Shukl Paksh, Chaturmas, Shubh Karyon, Shadi, Vivah Shubh Muhurat