Vastu Tips for Placing Hibiscus Plant : आर्थिक तंगी से हैं परेशान,अपने घर में लगाएं गुड़हल का पौधा,बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Haryana Update : वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे के बारे में उल्लेख किया गया है,घर में कई ऐसे पेड़-पौधे होते हैं,जो घर की समस्याएं कर देते हैं ठीक 
 

Haryana Update : वास्तु शास्त्र में कुछ फूलों का विशेष महत्व है। हम कभी-कभी कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी लगा देते हैं, जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। ये प्रभाव कभी अच्छा होता है, तो कभी ये बुरा भी साबित होता है।

इन्हीं में से एक है गुड़हल का फूल। ये घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। गुड़हल के फूल बहुत खूबसूरत होते हैं। वास्तु शास्त्र में इन फूलों का विशेष महत्व बताया गया है। ये फूल जीवन की कई परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं किस तरह आप घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।


सूर्य दोष को दूर करने के लिए गुड़हल बहुत फायदेमंद होता है। घर की पूर्व दिशा में गुड़हल के फूल का पौधा लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। गुड़हल के फूलों को स्टडी टेबल पर रखने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है।

गुड़हल का फूल भी मंगल दोष को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस फूल की तरह मंगल ग्रह का रंग भी लाल है। घर में गुड़हल के फूल का पौधा लगाएं। इससे मंगल दोष दूर होता है। इससे जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं।


गुड़हल का फूल सूर्यदेव को अत्यंत प्रिय है। गुड़हल के फूल के बिना सूर्य देव की पूजा अधूरी मानी जाती है। जल में गुड़हल के फूल डालकर नियमित रूप से सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे आपको ऊर्जावान बने रहने में मदद मिलेगी। 

मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को गुड़हल का फूल चढ़ाएं। इससे आर्थिक परेशानी दूर होती है। घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।