Today 29 April Rashifal: आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, देखिए आज का दैनिक राशिफल 

Horoscope Rashifal 29 April 2023: मेष- सेहत का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान हो सकता है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार

 

मेष- सेहत का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान हो सकता है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृष राशि- आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर हो सकते हैं। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार का साथ मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। वाणी के प्रभाव से बिगड़े कार्य बनेंगे। इच्छाविरूद्ध कोई जिम्‍मेदारी मिल सकती है। भाइयों से मनमुटाव रहेगा।

कर्क राशि- बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कोई पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। व्यर्थ की चिंता रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

Also Read This News:  RRB Group D Recruitment 2023: ग्रुप डी के 20,719 पदों पर की जाएंगी भर्तियां, जानें कब आएगा Notification

सिंह राशि- पारिवारिक कारोबार में बदलाव हो सकता है। बहन-भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

कन्या राशि- मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। दैनिक जीवन अव्यवस्थित रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

तुला राशि- परिवार का साथ भी मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। क्रोध की अधिकता रहेगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढे़गा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाइयों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि- नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौकरी से तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत्र विकसित हो सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। विवादों से बचकर रहें।

मकर राशि-  परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ राशि- मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। किसी संपत्ति से आय के स्रोत विकसित होंगे।

Also Read This News: BSF में Head Constable के 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन, जाने पुरी डिटेल

मीन- वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आपसी सहयोग बढ़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आय का स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।