Mahalaxmi Rajyog: 3 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
हिन्दू पंचांग के अनुसार 28 मार्च को सुबह 02 बजकर 55 मिनट पर चंद्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि पहले से ही मंगल ग्रह उपस्थित हैं. ऐसे में चंद्र और मंगल की युति से Mahalaxmi Rajyog का निर्माण हो रहा है.
Mahalaxmi Rajyog, Chandra Mangal Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. साथ ही इन ग्रहों की युति से कई प्रकार के योग का भी निर्माण होता है.
हिन्दू पंचांग के अनुसार 28 मार्च को सुबह 02 बजकर 55 मिनट पर चंद्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि पहले से ही मंगल ग्रह उपस्थित हैं. ऐसे में चंद्र और मंगल की युति से Mahalaxmi Rajyog का निर्माण हो रहा है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार Mahalaxmi Rajyog का निर्माण चंद्र और मंगल की युति से बनता है, जिससे सभी राशि के जातकों को लाभ मिलता है. जिस जातक की कुंडली में यह दोनों ग्रह मजबूत स्थिति में रहते हुए हैं
Navratri 2022: उपवास के दौरान इन चीजो का रखे ध्यान ,बनी रहेगी एनर्जी
उनपर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है. 28 मार्च को बन रहे हैं Mahalaxmi Rajyog का शुभ प्रभाव 3 राशियों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है. आइए जानते हैं Mahalaxmi Rajyog से किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ?
मेष राशि
Mahalaxmi Rajyog का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों पर पड़ेगा. इस अवधि में आर्थिक वृद्धि हो सकती है और भाग्य का साथ मिल सकता है. साथ ही जिन लोगों का सपना सरकारी नौकरी पाना है और वह इसकी तैयारी भी कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है. पराक्रम में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं.
मिथुन राशि
चंद्र और मंगल की युति से बन रहे Mahalaxmi Rajyog का शुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है. युति की अवधि में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है और धनलाभ के भी संयोग बन रहे हैं. मान-सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है. राजनीति से जुड़े जातकों को इस अवधि में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है.
Chaitra Navratri 2023 : चाय के साथ ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, व्रत को बनाएं यादगार
सिंह राशि
Mahalaxmi Rajyog का शुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर भी पड़ेगा. चंद्र और मंगल की युति के दौरान आर्थिक वृद्धि के योग बन रहे हैं और आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं. नए काम की शुरुआत के लिए यह समय सबसे अच्छा माना जा रहा है. साथ ही व्यापारिक क्षेत्र में नया काम मिलने से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है.