Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा आज, जानने इसके लाभ और पूजा करने का तरीका 

आज के दिन  (3 जुलाई) गुरु पूर्णिमा है, और कहा जाता है कि इस दिन पूजा करने से बहुत लाभ होता है। आइए जानते है क्या है इसके लाभ और क्या है पूजा विधि  
 

Guru Purnima 2023 : जुलाई महीने की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के तौर पर मानते है। इसी दिन रामायण रचनकर्ता महर्षि वेद व्यास जी के पावन पैर इस धरती पड़े थे। गुरु पूर्णिमा को वेदव्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना चाहता है। चूंकि महर्षि वेद व्यास जी ने ही पहली बार मनुष्यों को चारों वेदों का ज्ञान दिया था, इसलिए महर्षि वेदव्यास जी को सर्वप्रथम गुरु माना जाता है। हिंदू धर्म में गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना जाता है, क्योंकि गुरु ही भगवान के बारे में बताते हैं और भगवान की भक्ति का मार्ग दिखाते हैं। ऐसे में प्रत्येक वर्ष जुलाई माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के तौर पर बड़े ही उत्साह साथ मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल गुरु पूर्णिमा का लाभ,महत्व और पूजा विधि...

गुरु पूर्णिमा 2023 तिथि 
पंचांग के हिसाब से  इस साल जुलाई महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 जुलाई 2023 को रात में 8 बजकर 21 मिनट से हो चुकी है। गुरु पूर्णिमा  का समापन अगले दिन 3 जुलाई, 2023 शाम 5 बजकर 08 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार इस साल गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई 2023, सोमवार के दिन मनाई जाएगी

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि 

गुरु पूर्णिमा वाले दिन गुरु की पूजा की जानी चाहिए। 

इस दिन सुबह सबसे पहले स्नानादि के बाद साफ कपड़े पहनें। 

फिर अपने घर के पूजा स्थल में लगे देवी-देवताओं की प्रतिमा को प्रणाम करते हुए उनकी विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करें। 

इसके बाद पूजा स्थल पर रखें अपने गुरु की तस्वीर को माला फूल अर्पित कर उनका तिलक करें। 

पूजन के बाद अपने गुरु के घर जाकर उनका पैर छूकर आशीर्वाद जरूर लें।

गुरु पूर्णिमा पूजन सामग्री 
इस दिन पूजा में पान का पत्ता, पीला कपड़ा, पीला मिष्ठान, नारियल, फूल, इलायची, कपूर, लौंग व अन्य सामग्री इस्तेमाल करें। इन चीजों के बगैर गुरु पूर्णिमा की पूजा अधूरी मानी जाती है।

गुरु पूर्णिमा का महत्व 
गुरु अपने शिष्य को सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं। इसलिए गुरुओं के सम्मान में हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन ये त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुओं और बड़ों का आशीर्वाद लें। 

Latest news: Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर बन रहे हैं 4 बहुत शुभ राजयोग, क्या फल मिलेगा गुरु पूजन से?