Astrology : दूर हो जाएंगे सभी दुख, सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय

Haryana Update : इस बार की अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जा रहा है
 

Haryana Update :  हिंदू धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा ​दोनों ही तिथि को विशेष माना गया है हर मास में अमावस्या तिथि पड़ती है, अभी फाल्गुन मास का पावन महीना चल रहा है और इस बार की अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जा रहा है। 

 लेकिन अगर कोई अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमतवी अमावस्या भी कहा जा सकता है आपको बता दें कि सोमवती अमावस्या साल में करीब दो बार ही पड़ती है जिसके कारण इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है।

अमावस्या तिथि पर स्नान दान और पूजा पाठ का विशेष महतव होता है वही शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छी सेहत की कामना से सोमवती अमावस्या के दिन उपवास भी रखती है मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत के अलावा अगर कुछ उपायों को भी किया जाए तो लाभ जरूर मिलता है। तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे है तो आइए जानते है।

सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय-
आपको बता दें कि फाल्गुन मास की सोमवती अमावस्या इस बार 20 फरवरी को पड़ रही है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय अगर किए जाए तो लाभ जरूर मिलता है, ज्योतिष अनुसार अमावस्या के दिन तिल को आटे में मिलाकर उसकी रोटी तैयार करें और गाय को खिला दें।

मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर परिवार में सुख शांति सदैव बनी रहती है। इस दिन आप स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं।

मान्यता है कि इस उपाय से सभी परेशानियां दूर हो जाती है। अगर कोई पितर दोष से पीड़ित है तो ऐसे में साधक को सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त गीता का सातवां अध्याय का पाठ जरूर करना चाहिए इससे लाभ प्राप्त होगा।

पूर्वजों का आशीर्वाद पाने और वंश वृद्धि के लिए इस दिन जल में तिल मिलाकर दक्षिण दिशा की ओर तर्पण करना उत्तम माना जाता है।