Vastu Tips: भूलकर भी न गिराएं ये चीजें, वरना करना पड़ेगा कई परेशानियों का सामना
Haryana Update. Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, दैनिक जीवन में कुछ ऐसी चीजें हाथ से गिर जाती है जो काफी अशुभ माना जाता है।
इन चीजों को गिरने से व्यक्ति को कई तरह के दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए वास्तु के हिसाब से किन चीजों को नहीं गिरना चाहिए।
Also Read This News- Aaj Ka Rashifal 7 September 2022: इन राशि के लोगों को महिला अधिकारी का मिलेगा सहयोग, जानें अपना राशिफल
नमक
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक अचानक से हाथ से छूटकर फर्श में फैल जाए, तो दोषपूर्ण माना जाता है। क्योंकि नमक का हाथ से गिरना चंद्रमा और शुक्र ग्रह से संबंधित है। ऐसे में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
तेल का गिरना
वास्तु के हिसाब से तेल का गिरना भी अशुभ माना जाता है। क्योंकि तेल शनिदेव का प्रतीक है। न्याय के देवता शनि देव को तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
इसलिए तेल का गिरना वास्तु दोष से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में व्यक्ति को शारीरिक या आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
दूध का गिरना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूध का गिरना भी अशुभ माना जाता है। अगर आपके हाथ से दूध गिर रहा है या फिर गैस में चढ़ा हुआ दूध उबलकर गिर जाता है, तो थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। बार-बार दूध का गिरना घर में मौजूद वास्तु दोष को दर्शाता है।
काली मिर्च का गिरना
अगर आपके हाथ से काली मिर्च गिरकर बिखर जाती है, तो जान लें कि रिश्तों में खटास आने वाली है। क्योंकि हाथों से काली मिर्च गिरना नकारात्मकता को बढ़ाता है। ऐसे में व्यक्ति का दूसरे से वाद-विवाद बढ़ जाता है।
Also Read This NEws- Anant Chaturdashi 2022: अनंत चतुर्दशी पर बन रहे ये दुर्लभ योग, मिट जाएंगे सारे पाप, कर लें ये काम
सिंदूर गिरना
हिंदू धर्म में सिंदूर को बहुत ही शुभ माना जाता है। देवी-देवता की पूजा में इस्तेमाल होने के साथ-साथ महिलाओं के सोलह श्रृंगार में से एक है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए इसे लगाती है। ऐसे में अगर सिंदूर जमीन में गिर जाए , तो यह शुभ संकेत नहीं है। ऐसे में सोमवार का व्रत आरंभ कर देना चाहिए।
खाते वक्त खाना गिरना
खाते समय या परोसते समय बार-बार खाना गिर रहा है, तो समझ लें कि मां अन्नपूर्णा किसी बात से नाराज है। इसके साथ ही आपके किचन में वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में किचन में मां अन्नपूर्णा की एक छोटी सी तस्वीर लगा लें।