Surya Grahan 2022 : कल साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए किन राशि वालों के जीवन में हो सकता है बड़ा बदलाव
 

Hisar Desk. Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही बहुत अधिक ज्योतिष और धार्मिक महत्व भी होता है। सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है।
 

Haryana Update. 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। आइए जानते हैं साल का पहला सूर्य ग्रहण सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...


 
मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा, परन्तु वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार में धार्म‍िक कार्यक्रम हो सकते हैं। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा।

 

वृष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अति उत्‍साही होने से बचें। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ सकती हैं। किसी धार्मिक भवन के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा।


 
मिथुन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। उच्‍चाध‍िकार‍ियों से मतभेद हो सकते हैं।

 

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मि‍लेंगे। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। भाइयों से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।

 

 

सिंह राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी आ सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे। कारोबार में धनलाभ के योग हैं। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

 

 

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

Also Read-नगर निगम फरीदाबाद के एक्सईएन श्याम सिंह की बेटी बनी जज, जानिए पूरी कहानी

तुला राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव भी मन में हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती हैं। म‍ित्रों के सहयोग से कारोबार में तरक्‍की के मार्ग बनेंगे।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। भवन के निर्माण में व्‍यवधान आ सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। श‍िक्षा के क्षेत्र में सफलता म‍िलेगी।

धनु राशि- कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से अलग रहना भी पड़ सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन में आशंका भी रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों सामना करना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मकर राशि- मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार होगा। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्‍थानांतरण की भी संभावना है। म‍ित्रों से भेंट होगी। प्रापर्टी में न‍िवेश कर सकते हैं।

कुंभ राशि- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते है। आय में वृद्धि होगी। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।