Delhi: जब पंजाब के पहले पीएम बोले- केजरीवाल आतंकवादी है। तो जानिए इस पर केजरीवाल ने क्या जवाब दिया 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर ट्वीट करते हुए हमला बोला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है। 
 

मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा-पंजाब के पहले पीएम बोले- केजरीवाल आतंकवादी है। गृह मंत्रालय (HM) ने जांच बैठा दी। क्या हुआ उसका? अब गुजरात और दिल्ली में एमसीडी चुनाव के पहले कह रहे हैं केजरीवाल भ्रष्ट है। 

 

Also Read This: बेटियों और महिलाओं को बीजेपी सरकार देगी 51 हजार, 3 सिलेंडर और मुफ्त स्कूटी, क्या है BJP का 'स्त्री संकल्प पत्र'


अरे, केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ़्तार करो ना? केजरीवाल ना आतंकवादी है ना भ्रष्ट।केजरीवाल जनता का लाडला है। इस से बीजेपी को तकलीफ़ है
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में खुद को भारतीय जनता पार्टी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश कर रही है। वहीं, केजरीवाल भाजपा को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।