सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर रणनीति के तहत फील्ड में उतरेंगे भाजपा के दिग्गज

Hisar Desk. सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से लेकर सांसद, विधायक, मंत्री लोगों से रूबरू होंगे। इस क्रम में गुरुग्राम और हिसार में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति को अंजाम के क्रम में खुद पार्टी अध्यक्ष ओपी धनखड़ दलबल के साथ मैदान में उतरे हुए हैं।
 

Haryana Update. भारतीय जनता पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर हरियाणा भाजपा संगठन की ओर से खास तैयारी की गई है, जिसके तहत टॉप से लेकर बाटम तक के सियासी दिग्गज प्रदेश के लोगों से रूबरू होंगे। इसमें सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से लेकर सांसद, विधायक, मंत्री लोगों से रूबरू होंगे। इस क्रम में गुरुग्राम और हिसार में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति को अंजाम के क्रम में खुद पार्टी अध्यक्ष ओपी धनखड़ दलबल के साथ मैदान में उतरे हुए हैं।

 


वीरवार को चंडीगढ़ में बातचीत के दौरान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इसका खुलासा किया। उन्होंने केंद्र के आठ साल पूर्ण होने के क्रम में बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ-साथ में मंत्रीगण और सांसद विधायक सभी इस मौके पर हर फील्ड के लोगों से रूबरू हों, हमने इसकी रणनीति तैयार कर सभी को अवगत करा दिया है।

 

Also Read-खाद्य तेल की मांग बढ़ने से सरसों में उछाल, जानिए ताज़ा रेट


 
धनखड़ ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इस मौके पर हमने 21 लाख परिवारों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा है, जिसको हर सूरत में पूरा किया जाएगा। दरअसल, भाजपा इस मौके पर एक तीर से कईं निशाने साधने की तैयारी में है, ताकि विपक्ष को जवाब देने के साथ साथ में अपने कामकाज की मार्केटिंग भी की जा सके। प्रदेश अध्यक्ष का यह भी कहना है कि सीएम और मंत्रीगणों में जिनके पास में वक्त की कमी अथवा अन्य कारणों से फील्ड में जाकर मुलाकात नहीं कर सकते, वे लोग अन्य माध्यम वीसी, फोन पर भी संपर्क में शामिल रहेंगे।


 

गुरुग्राम में जुटेंगे 2 सौ से ज्यादा दिग्गज नेता

इस क्रम में 2 सौ से ज्यादा सियासी दिग्गजों को गुरुग्राम में 30 अप्रैल को बुलााया गया है। इसमें सांसद, मंत्री और विधायक शामिल हैं। पंचकूला के बाद में य़ह दूसरा अहम मौका हौगा, जिसमें सभी अपने अपने मन की बात रखेंगे जिसमें पार्टी संगठन से लेकर गठबंधन, सरकार के कामकाज सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा होगी। इसके अलावा केंद्र के आठ साल पूरे होने पर मंथन और सुधाव आदि लिए जाएंगे।

 हिसार में भी जुटेंगे पार्टी दिग्गज

इसी तरह से दूसरी अहम मीटिंग हिसार में बुलाई गई है, जिसमें 307 मंडलव प्रभारियोंच को बुलाया गया है। यह एक मई को आयोजन होगा, जिसमें 21 लाख परिवारों के लक्ष्य को पूरा करने पर चर्चा होगी। इतना ही नहीं पांच मई को सीएम के जन्म दिन से लेकर 25 मई तक 2 लाख लोगों से संपर्क की रणनीति तैयार कर ली गई है। इसमें लोकसभा विधानसभा व मंडल स्तर तक संपर्क होगा। एक ही दिन 26 मई को 19 लाख 786 बूथ पर सौ लोगों से संपर्क साधा जाएगा।