Weight: अगर आप नही होना चाहते बिमारिओं का शिकार तो अभी चेक करे अपना BMI 

उम्र और कद के हिसाब से कितना वजन होना सही होता है. ऐसे में अगर आपके मन में भी वजन और उम्र को लेकर किसी तरह की दुविधा है तो यहां आपको समाधान मिल जाएगा.
 

आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर सतर्क हुए हैं. यही नहीं, वे अपने परिवार के हर सदस्‍य को भी खुद को फिट रखना और सेहत का सही ख्‍याल रखना सिखा रहे हैं.

अगर खुद को फिट रखने के लिए कम उम्र से ही बच्‍चों को सही जानकारी मिले, तो उम्र भर वे खुद की सेहत के लिए सतर्क रहना सीख जाते हैं और अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए वे हर संभव प्रयास करते हैं. लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता चलता कि उम्र और कद के हिसाब से कितना वजन होना सही होता है. ऐसे में अगर आपके मन में भी वजन और उम्र को लेकर किसी तरह की दुविधा है तो यहां आपको समाधान मिल जाएगा.

यह भी पढ़े: Railways: यात्रियों के लिए खुश खबर, अब रेल किराये में छुट

क्‍या कहता है विज्ञान

मेडिकल न्‍यूज टुडे के मुताबिक, हर किसी का शरीर अलग होता है और उनका वजन भी अलग अलग कारकों से निर्धारित किये जाते हैं. ये कारक आयु, ऊंचाई और लिंग के आधार पर तय किए जा सकते हैं. शोधकर्ताओं का मानना है कि सही उम्र में अपने वजन को कंट्रोल ना किया जाए तो ये आगे चलकर बीमारियों की वजह बन सकता है और एक उम्र के बाद परेशानियों खड़ी कर सकता है.

बीएमआई निकालने का आसान तरीका

बॉडी मास इंडेक्स की अगर आपको गणना करनी है तो आप ऑनलाइन कैलकुलेटर की मदद से अपनी लंबाई और वजन के बारे में जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा आप बॉडी मास इंडेक्स जानने के लिए सामान्य सा फॉर्मूला का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. (बीएमआई = वजन / लंबाई स्कवायर या बीएमआई = वजन / (ऊंचाई X ऊंचाई) .

बच्‍चों और बुजुर्गों के लिए चार्ट

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के चार्ट के मुताबिक, नवजात से लेकर 60 साल की उम्र तक के लोगों का कद और वजन को आप नीचे दी गई जानकारी के हिसाब से जान सकते हैं.

नवजात शिशु

लड़के का वजन- 3.3 किलो

लड़की का वजन- 3.3 किलो

2 से 5 महीने का शिशु

लड़के का वजन- 6 किलो

लड़की का वजन- 5.4 किलो

यह भी पढ़े: Sugarcane Juice: गर्मियों का बूस्टरडोज़

6 से 8 महीने का शिशु

लड़के का वजन- 7.2 किलो

लड़की का वजन- 6.5 किलो

9 महीने से एक साल

लड़के का वजन- 10 किलो

लड़की का वजन- 9.50 किलो

2 से 5 साल की उम्र

लड़के का वजन- 12.5 किलो

लड़की का वजन- 11.8 किलो

6 से 8 साल की उम्र

लड़के का वजन- 12 से 18 किलो

लड़की का वजन- 14 से 17 किलो

9 से 11 साल की उम्र

लड़के का वजन- 28 से 31 किलो

लड़की का वजन- 28 से 31 किलो

12 से 14 साल की उम्र

लड़के का वजन- 32 से 38 किलो

लड़की का वजन- 32 से 36 किलो

15 से 20 साल की उम्र

लड़के का वजन- 40 से 50 किलो

लड़की का वजन- 40 से 45 किलो

21 से 30 साल की उम्र

लड़के का वजन- 60 से 70 किलो

लड़की का वजन- 50 से 60 किलो

30 से 40 साल की उम्र

लड़के का वजन- 59 से 75 किलो

लड़की का वजन- 60 से 65 किलो

40 से 50 साल की उम्र

लड़के का वजन- 60 से 70 किलो

लड़की का वजन- 59 से 65 किलो

50 से 60 साल की उम्र

लड़के का वजन- 60 से 70 किलो

लड़की का वजन- 59 से 65 किलो.

इससे कम या ज्‍यादा वजन होने पर आप डॉक्‍टर की सलाह ले सकते हैं.