Mahashivratri पर बनाएं सिंघाड़े के आटे की कतली, बनेगी एकदम स्वादिष्ट, जानें पूरी रेसिपी

Singhara Atta Katli For Mahashivratri:एक या दो चम्मच देसी घी लेना चाहिए। मीठा करने के लिए गुड़ या चीनी का उपयोग कर सकते हैं। 1-2 इलाइची पीसकर इसमें मिलाकर स्वाद दे सकते हैं। 

 

Haryana Update: आपको बता दें, की 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि है। ज्यादातर लोग इस दिन व्रत रखते हैं। कुछ लोग धार्मिक कारणों से उपवास करते हैं, वहीं कुछ लोग वजन कम करने के लिए व्रत रखते हैं। किंतु व्रत के दिन अधिकांश लोग ऑयली और मीठा खाते हैं। जिससे वजन घटने की जगह बढ़ता है। यदि आप व्रत पर कुछ तला भुना नहीं खाना चाहते हैं, तो हम बिना तेल वाली एक बड़ी सिंपल रेसिपी बता रहे हैं। जो व्रत में आसानी से खाया जा सकता है। सिंघाड़े के आटे की कतली खाई जाती है, खासतौर से शिवरात्रि के व्रत में। इसे बनाने में कोई तेल नहीं लगता। सिंघाड़े के आटे की बर्फी खाने के बाद गैस या जलन की कोई समस्या नहीं होती है। सिंघाड़े के आटे से कतली बनाने की रेसिपी जानें।

सिंघाड़े की कतली बानाने की मशीन 
इसके लिए आपको लगभग एक कटोरी सिघाड़े का आटा और एक या दो चम्मच देसी घी लेना चाहिए। मीठा करने के लिए गुड़ या चीनी का उपयोग कर सकते हैं। 1-2 इलाइची पीसकर इसमें मिलाकर स्वाद दे सकते हैं। 

सिंघाड़े की कतली रेसिपी
सबसे पहले, एक भारी तली की कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर सिंघाड़े के आटे को भून लें।

सिंघाड़े के आटे को हल्का गुलाबी होने तक ही भूनना है।
अब गैस बंद कर दें या फ्लेम धीमी कर दें। किसी बाउल में आटे को निकालकर ठंडा होने दें।
जब आटा थोड़ा ठंडा हो जाए तो लगभग एक गिलास पानी मिलाकर घोल बनाने की तरह तैयार कर लें।
अब इस घोल को कडाही में डालें और इसे लगातार चलाते रहें क्योंकि यह एकदम गाढ़ा हो जाएगा और गांठ बन जाएगा।
आप चाहें तो अधिक पानी डाल सकते हैं। आटे को तीन गुना पानी मिलाना चाहिए।
बीच-बीच में आपको चीनी भी डाल देनी चाहिए और इसे लगातार चार से पांच मिनट चलाते रहें।
जब गाढ़ा हलवा बनने लगे और कड़ाही से अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें।
अब घी को एक थाली में अच्छी तरह से डाल दें और फिर हलवा को इसमें डालकर समान बना लें।
हल्का ठंडा होने दें, फिर चाकू से बर्फी को अपने मनचाहे आकार में काट लें
जब गैस बंद कर रहे हों तो एक चम्मच घी भी मिलाएं। 
सिंघाड़े की कतली तैयार हैं, जिन्हें दही या दूध के साथ खाया जा सकता है।
यह आपको अधिक ऑयली से बचाता है और आपका पेट भरता है।