Chanakya Niti:ऐसे लोगों से दुरी बनाएँ रखने में है समझदारी, जानिए आचार्य चाणक्य की यह निती

चाणक्य नीति में एक श्लोक के जरिए बताया गया है कि जो मनुष्य इन चार प्रकार के लोगों का साथ देगा उसको हमेशा दुख व परेशानियाँ घेरे रखेंगी। आइए जानते हैं उन चार चीजों के बारे में।
 

Haryana Update:भारतीय ज्ञान परंपरा में आचार्य चाणक्य का एक महत्वपूर्ण स्थान है। आचार्य चाणक्य एक महान सलाहकार, रणनीतिकार व दार्शनिक होने के साथ ही वेदों व पुराणों का भी पूरा ज्ञान रखते थे। इसी ज्ञान के जरिए उन्होंने मनुष्य जीवन की व्यवहारिक बातों की व्याख्या की थी। चाणक्य नीति में एक श्लोक के जरिए बताया गया है कि जो मनुष्य इन चार प्रकार के लोगों का साथ देगा उसको हमेशा दुख व परेशानियाँ घेरे रखेंगी। आइए जानते हैं उन चार चीजों के बारे में।

Latest News: Haryana News: सिरसा को बाढ़ से बचाने के लिए सरकार उठाएगी नहीं कदम

मूर्ख लोगों को कभी ज्ञान ना दें
आचार्य चाणक्य के मुकाबिक मूर्ख लोगों को ज्ञान देने का कोई फायदा नही होता।उसे चाहे कितना ही समझालो वह वहीं करता है जो वह चाहता है। ऐसे लोग  किसी की नहीं सुनते, उन्हें ज्ञान देना अपना टाईम खराब करने के बराबर है। ऐसे लोग हमेशा परेशानियों में पडे रहते है।

ऐसी महिलाओं से बनाकर रखें दुरी
आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो महिलाएं अपने परिवार के साथ मिलकर नही रहती। साथ ही अपने पति, संतान व माता पिता के बारे में बिल्कुल भी ना सोचती हो, यदि ऐसी महिलाओं का साथ दोगे तो खुद का ही नुकसान होगा।

ऐसे लोगों के बिल्कुल ना जांए पास
ऐसे लोग जो हमेशा पैसों के बारे में सोचते रहते है या फिर जिन्हें हमेशा पैसे बर्बाद होने का डर लगा रहता है ऐसे लोगों से दुर रहने में ही फायदा है। ऐसे लोग आवश्यक कार्यों में खर्च करने से भी कतराते है व अपने ही पैसो का सही प्रयोग नही कर पाते है।

ऐसे लोगों से दुरी बनाए रखें जो हमेशा निराश रहते है
आचार्य चाणक्य के मुताबिक हमें ऐसे लोगों से दुरी बनाए रखें जिनकी मानसिकता नाकारात्मक हैं। आप जब भी उनसे बात करोगे वो आपको हमेशा अपनी परेशानियाँ ही गिनाते रहेंगे। इसलिए ऐसे लोगों से सदा दुरी बनाएँ रखें।