Retirement Age Hike: रिटायरमेंट आयु में 2 साल की बढ़ोतरी! अब 60 की जगह की 62 में पूरी होगी नौकरी
Haryana Update: दिल्ली डिजिटल डेस्क, (Employees News) हॉल में ही सोशल मीडिया पर एक खबर जमकर वायरल है जिसमें केंद्र सरकार की ओर से केंद्र सरकार की ओर से रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का फैसला लिए जाने का दावा किया जा रहा है। जिसकी जांच करने पर यह दावा पूरी तरह से गलत पाया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का कोई फैसला नहीं लिया है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई बार वायरल खबरों में दावा किया गया है कि रिटायरमेंट आयु में बढ़ोतरी कर दी गई है लेकिन सरकार के पास केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
रिटायरमेंट आयु में बढ़ोतरी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल खबर
'Retirement Age Increase 2024, रिटायरमेंट आयु में 2 वर्ष की बढ़ोतरी, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी' के शीर्षक से एक लेटर वायरल किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि योजना का नाम 'रिटायरमेंट आयु बढ़ोतरी योजना' है, जिसके तहत 1 अप्रैल 2025 से रिटायरमेंट की उम्र में 2 साल की वृद्धि कर 62 साल कर दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि इसके लाभार्थी 'सभी केंद्रीय कर्मचारी' होंगे।
रिटायरमेंट आयु में बढ़ोतरी को लेकर वायरल खबर की क्या है सच्चाई
PIB यानी प्रेस इन्फर्मेशन ब्यूरो ने इस दावे को फर्जी करार दिया है। PIB की तरफ से मंगलवार को जानकारी दी गई, 'सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खबरों में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु (retirement age hike) में 2 साल की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह दावा फर्जी है। भारत सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।' साथ ही हिदायत दी गई है कि बगैर सत्यता जांचे खबरें साझा न करें।
रिटायरमेंट आयु में बढ़ोतरी को लेकर क्या बोली सरकार
अगस्त 2023 में लोकसभा में रिटायरमेंट की उम्र को लेकर सवाल पूछा गया था कि क्या सरकारी कर्मचारियों (govt employees) की रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव का कोई प्रस्ताव है या नहीं। इसपर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह की तरफ से जवाब दिया गया था। उन्होंने कहा था, 'केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र के संबंध में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।'
Retirement News: रिटायर कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने दिया बड़ा झटका