PM Janani Suraksha Yojana: जननी सुरक्षा योजना 2024 के माध्यम से गर्भवती महिला की डिलीवरी होने पर बैंक अकाउंट में  दी जाती है 6000 रुपए की राशि

PM Janani Suraksha Yojana: भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और नवजातों की स्थिति में सुधार लाने के लिए जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिला की डिलीवरी होने पर सीधे उनके बैंक अकाउंट में 6000 रुपए की राशि दी जाती है।

 

Haryana Update: भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और नवजातों की स्थिति में सुधार लाने के लिए जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिला की डिलीवरी होने पर सीधे उनके बैंक अकाउंट में 6000 रुपए की राशि दी जाती है। ताकि गरीब और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य ठीक रहे और बच्चों के जन्म के समय मां एवं नवजात मृत्यु दर को कम किया जा सके। इसलिए सरकारी अस्पताल में सरकार बच्चों की डिलीवरी को प्रोत्साहित करना चाहती है। जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Janni Suraksha Yojana से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Janani Suraksha Yojana 2024

जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई है। इस योजना के माध्यम से देश की गरीब गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जननी सुरक्षा योजना के तहत गरीब महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बच्चों का ध्यान रखने के लिए मुफ्त सुविधा दी जा रही है। जननी सुरक्षा योजना में महिलाओं को 6000 रुपए की राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। जेएसवाई  योजना के माध्यम से देश की लाखों महिलाओं को फायदा मिल रहा है।

Janani Suraksha Yojana के अंतर्गत गर्भवती महिलाएं किसी सरकारी अस्पताल या प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना प्रसव कराती है तो सरकार उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करती है। ग्रामीण इलाके की गर्भवती महिलाओं को इस योजना के तहत 1,400 रुपए और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1,000 रुपए दिए जाते हैं जबकि मातृ वंदना योजना के तहत उन्हें 5,000 और मिलते हैं। ताकि गर्भवती महिलाओं और उनके नवजात शिशु का पालन पोषण अच्छे से हो सके। 

Janani Suraksha Yojana का उद्देश्य

जननी सुरक्षा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली गर्भवती महिलाओं को उनकी गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि महिला अपने नवजात शिशु की आर्थिक जरूरत को पूरा कर सके और अपने बच्चों का अच्छे से पालन पोषण कर सके। इस योजना के माध्यम से बच्चों के जन्म के समय मां एवं नवजात मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा। जिसके लिए सरकारी अस्पतालों में बच्चों की डिलीवरी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार हर गर्भवती महिला को 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता देती है। 

जननी सुरक्षा योजना का लाभ उठाने के लिए कौन पात्र होगी?

जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली गर्भवती महिलाएं जिनकी आयु 19 वर्ष से अधिक है।

Read this also: Haryana BPL Family: हरियाणा में बीपीएल परिवारों को मिलेंगे 80 हजार रुपए, जानिए क्या है स्कीम