Kisan Scheme : किसानो को खेती करने पर सरकार दे रही है सब्सिडी, ऐसे करे आवेदन 

भारत में अधिकांश लोग खेती करते हैं। आजकल पढ़े लिखे नौजवान भी खेती करने लगे हैं। यदि आप कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने की इच्छा रखते हैं, तो ये लेख आपके लिए उपयोगी होगा। हम आज के इस लेख में खेती करके अच्छा मुनाफा कमाने का एक शानदार विचार दे रहे हैं।
 

सरकार किसानों को बांस की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, जो एक बेहतर विकल्प है। सरकार देश में बांस की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए ऐसे उपाय कर रही है। कई राज्य सरकारें बांस की खेती पर किसानों को सब्सिडी दे रही हैं। बांस की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा दे सकती है।


बांस की खेती की प्रक्रिया
बंजर भूमि पर भी बांस की खेती आसानी से होती है। बांस की खेती करने के लिए बहुत पानी नहीं चाहिए। एक बार लगाने के बाद ये पौधे 50 साल तक मुनाफा देते हैं। बांस की खेती करने में बहुत मेहनत नहीं लगती। ज्यादातर किसान ये खेती कर रहे हैं क्योंकि लोगों को इसे बहुत पसंद आ रहा है।

Govt Scheme : अब सरकार बेटियों को देगी डबल फायदा, इस उम्र की होते ही मिलेंगे लाखो रुपए
राष्ट्रीय बंबू मिशन के तहत बांस की खेती करने पर सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी देती है। सरकार किसानों को आर्थिक सहायता दे रही है। अगर आपको बांस की खेती में सरकारी सहायता चाहिए, तो आप nbm.nic.in नामक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। हर जिले में बांस मिशन के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी से इस विषय पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बांस का उत्पादन कैसे होता है?
बांस रोपने के चार साल बाद पहली बार बांस काट लिया जाता है। एक हेक्टेयर बांस की खेती से चार साल में चालिस लाख रुपये कमाया जा सकता है। लाइनों के बीच बांस की खेती में खाली पड़ी जमीन में किसान अन्य फसल लगा सकते हैं।