Kisan Govt Scheme : सरकार से किसानो को मिलता है इन 5 स्कीमों का लाभ, देखिये लिस्ट 

Kisan Govt Scheme : भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों की स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। खासकर ऐसे किसान जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके लिए सरकार की ये योजनाएं बेहद फायदेमंद हैं। इसमें फसल बीमा, इनपुट सब्सिडी, आर्थिक सहायता और आसान लोन की सुविधा शामिल है। जानिए किन 5 सरकारी योजनाओं के जरिए किसान उठा सकते हैं लाभ और कैसे करें आवेदन नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।

 

Haryana Update : भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां की 60% से ज्यादा आबादी गांवों में रहती है, जिनकी मुख्य आय का साधन खेती है। किसान को देश का अन्नदाता कहा जाता है, और अगर किसान काम करना बंद कर दे, तो देश की अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ेगा। ऐसे में Kisano की आय बढ़ाने और उन्हें हर स्तर पर सहयोग देने के लिए केंद्र सरकार समय-समय पर कई योजनाएं लेकर आती है। यहां हम आपको ऐसी 5 अहम योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, जो Kisano के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

1. प्रधानमंत्री फसल Bima योजना (PM Fasal Bima Yojana)
यह योजना फसल नुकसान की स्थिति में Kisano को वित्तीय सहायता देने के लिए शुरू की गई है। किसी प्राकृतिक आपदा, कीट या सूखा जैसी परिस्थितियों में Kisano को Bima कवर मिलता है। इस योजना के तहत बहुत ही कम प्रीमियम पर किसान अपनी फसल का Bima करा सकते हैं, जिससे फसल बर्बाद होने पर आर्थिक संकट से बचा जा सकता है।

2. प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना (PM Kisan Sinchai Yojana)
इस योजना का उद्देश्य हर खेत तक पानी पहुंचाना है। योजना के तहत ‘हर बूंद से ज्यादा फसल’ का लक्ष्य रखा गया है। इसमें Kisano को माइक्रो इरिगेशन, ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम जैसी सिंचाई सुविधाओं के लिए सहायता मिलती है। साथ ही खेतों में जल संरक्षण और सिंचाई प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए वित्तीय सहयोग भी दिया जाता है।

3. परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY)
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। इसमें Kisano को जैविक उत्पादन से लेकर प्रमाणीकरण, पैकेजिंग और बिक्री तक हर स्तर पर सहयोग मिलता है। इस योजना के तहत प्रति हेक्टेयर ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे Kisano को रासायनिक मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

OPS Scheme कब होगी लागू ? जानिए सरकार का फैसला

4. किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card - KCC)
कृषि कार्यों के लिए Kisano को तत्काल लोन की सुविधा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इसमें 4% ब्याज दर पर कृषि लोन मिलता है। किसान इस कार्ड से खाद, बीज, सिंचाई और अन्य खेती से जुड़ी जरूरतों के लिए लोन ले सकते हैं। अब तक करीब 2.5 करोड़ से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

5. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi)
यह योजना देश के सभी छोटे और सीमांत Kisano के लिए शुरू की गई है, जिसमें सालाना ₹6,000 की मदद दी जाती है। यह राशि तीन Kishto में सीधे Kisano के Bank खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?
इन सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसान भारत सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नजदीकी ई-मित्र केंद्र, CSC या साइबर कैफे की मदद से आवेदन कर सकते हैं।