Haryana: इन लोगों की पेंशन में हुई 5000 की बढ़ोतरी, जानिए सरकार का बड़ा फैसला 
 

Haryana: हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों के लिए पेंशन योजना में एक महत्वपूर्ण बदलाव को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई।
 

Haryana:  मंत्रिमंडल ने मातृभाषा सत्याग्रहियों की पेंशन में वृद्धि की अनुमति दी

अब सत्याग्रहियों को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी  

Haryana Pension Plan: हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों के लिए पेंशन योजना में एक महत्वपूर्ण बदलाव को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में मातृभाषा सत्याग्रहियों की पेंशन को बढ़ाने का भी वादा किया था, जिसे मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी।

 


संशोधित कार्यक्रम में लाभार्थियों के लिए पेंशन राशि को तुरंत प्रभाव से 15,000 रुपये से 20,000 रुपये कर दिया गया है। पेंशन राशि में वृद्धि के बावजूद, योजना की पात्रता मानदंड और अन्य नियम व शर्तें समान रहेंगी।