Bank Sakhi Yojana: अब इन महिलाओं को 4000 रुपये देगी केंद्र सरकार

Bank Sakhi Yojana: यूपी की महिलाएं इस योजना में भाग ले सकती हैं। इसमें सिर्फ महिलाओं को ही काम मिलेगा। इस योजना के माध्यम से लगभग 58,000 महिलाओं को काम मिलेगा।
 

Haryana Update: केंद्रीय सरकार ने देश की महिलाओं के लिए कई विशिष्ट योजनाएं शुरू की हैं। आज हम आपको सरकार द्वारा देश की महिलाओं को सशक्त करने वाली एक योजना बताएंगे। इसके अलावा, वह महिलाओं को काम करने के अवसर दे रही है, जिससे वे मासिक आय प्राप्त कर सकें।

किन लोगों को मिला है इस Sakhi Yojana का पैसा?

याद रखें कि आज सरकार ने बिजनेस कॉरस्पॉन्डेंट सखी योजना (Bank Sakhi Yojana) में पंजीकृत महिलाओं को उनका पहला मानदेय प्रदान किया है।

सरकार ने चार हजार रुपये भेजे-

कुछ समय पहले PM मोदी ने 20,000 बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेन्ट सखी योजना (BC Sakhi) के खाते में मानेदय दिया था। कुछ महीने पहले सरकार ने चार हजार रुपये भेजे हैं। इन लोगों को सरकार ने छह महीने के लिए चार हजार रुपये का मानदेय दिया है। इससे कमीशन भी लाभ उठाता है।

बैंक सखी बनने के योग्य व्यक्ति कौन हैं?

बैंक सखी बनने के लिए 10वीं क्लास पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, उनके पास ऑनलाइन काम करने का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा बैंकिंग प्रक्रियाओं का भी ज्ञान होना चाहिए।

Dearness Allowance: केन्द्रीय कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले! DA मे की जा सकती है इतनी बढ़ोत्तरी

ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा बैंकिंग सेवाओं का विस्तार

यूपी की महिलाएं इस योजना में भाग ले सकती हैं। इसमें सिर्फ महिलाओं को ही काम मिलेगा। इस योजना के माध्यम से लगभग 58,000 महिलाओं को काम मिलेगा। योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को प्रोत्साहित करना है और गांवों में बैंकिंग सेवाओं को बढ़ाना है।

क्या डॉक्युमेंट्स की आवश्यकता होगी-

योजना में शामिल होने के लिए आपको आधार कार्ड, बैंक पासबुक, 10 वीं मार्कशीट, योजना सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज की फोटो और मोबाइल नंबर चाहिए होगा।