हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत हरियाणा परिवहन विभाग में जल्द होगी नई भर्ती, योग्यता 10वी पास और सैलरी मिलेगी 40 हजार महीना 

HKRN Haryana Roadways Conductor Recruitment 2023: हरियाणा में रोडवेज कंडक्टर के 1190 पदों जल्द भर्ती शुरू होने वाली है। आवेदन की ऑनलाइन तारीखें जल्द ही अपडेट की जाएंगी, उम्मीदवार एचकेआरएन हरियाणा भर्ती 2023 विवरण यहां देखें।

 

HKRN Haryana Roadways Conductor Recruitment 2023:  परिवहन विभाग प्रदेश के 16 डिपो में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से परिचालकों की भर्ती करेगा। डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट हरियाणा ने कौशल रोजगार निगम को इस संदर्भ में पत्र लिखा है।

इसमें सर्वाधिक परिचालक 63 सिरसा को मिलेंगे जबकि सबसे कम हिसार को केवल तीन मिलेंगे। पंचकूला को 19 परिचालक मिलेंगे। इस भर्ती से परिवहन विभाग में परिचालकों की कमी की समस्या से निजात मिलेगी।

also read- HSSC ने CET पास अभ्यर्थियों को दिया बड़ा अपडेट, इन उम्मीदवारों को मिलेगी आयु में छूट मिलेगी, देखिए लेटेस्ट अपडेट

दूसरी तरफ कर्मचारी यूनियनों ने इस भर्ती का विरोध कर स्थायी भर्ती करने की मांग की है। परिचालकों की भर्ती के मामले में कैथल दूसरे नंबर पर है। वहां 61 परिचालक भर्ती किए जाएंगे, चंडीगढ़ में 47 परिचालक जुड़ेंगे।
 

विरोध में उतरा साझा मोर्चा
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने कौशल रोजगार के तहत परिचालकों की भर्ती को गलत बताया है। इसको लेकर मंगलवार को जींद डिपो में बैठक का आयोजन किया गया।

इसमें सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने कहा कि सरकार को पक्के परिचालक भर्ती करने में क्या परेशानी है, यह सरकार नहीं बता पा रही है।

इसका विरोध किया जाएगा। अन्य मांगों को लेकर भी 15 दिन का समय दिया गया है। मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

हरियाणा में अवैध कॉलोनियां नियमित करने के लिए खट्टर सरकार ने बनाई नई पॉलिसी, अब हर व्यकित को मिलेगा मालिकाना हक़
डिपो संख्या
अंबाला 32
भिवानी 28
चंडीगढ़ 47
दिल्ली 23
फरीदाबाद 41
फतेहाबाद 34
जींद 24
कुरुक्षेत्र 17
कैथल 61
पंचकूला 19
पानीपत 16
पलवल 30
सोनीपत 28
सिरसा 63
यमुनानगर 21
हिसार 03