SEBI Job Recruitment: SEBI  ने यूवाओं के लिए निकाली कई पदों पर निकली नौकरी, इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी आपको यहा मिलेगी 

SEBI Recruitment 2023: नौकरी की तलाश कर रहे यूवाओं के लिए सानदार मौका, SEBI (भारतीय सुरक्षा एवं विनिमय बोर्ड) में निकाली गई है नौकरीयां, यदि आप भी इसके लिए अपलाई करने की सोच रहे है तो जल्दी किजिए, जल्दी ही बंद होने वाली है आवेदन प्रक्रिया।

 

 Haryana Update: अगर आपने  एलएलबी (LLB) या बीए. एलएलबी (BA.LLB) किया है और सरकारी नौकरी में जाना चाहते हैं तो आपके लिए ये सुनहरा मौका हो सकता है.

क्योंकि,  भारतीय सुरक्षा एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी (SEBI) ने ग्रेड ए सहायक प्रबंधक (लीगल) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आवेदन 22 जून 2023 से शुरु हो चुके हैं. अगर आपने भी लॉ की पढ़ाई की है तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

अगर आपने लॉ यानी एलएलबी या बीएएलएलबी नहीं किया है तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. अगर आप आवेदन कर देंगे तो आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा. आवेदन से संबंधित अन्य जानकारियां नीचे दी गई हैं.

कुछ महत्वपूर्ण योग्यताएं-

सेबी में ग्रेड ए सहायक प्रबंधक (लीगल) के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से एलएलबी या बीएएलएलबी पास होना अनिवार्य है.

आयु सीमा हो गई है निर्धारित -

इन पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र अधिकतम 30 साल है. वहीं अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी.

अपलाई करने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क-

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी/एसटी/दिव्यांगजनों को आवेदन शुल्क के रूप में 100/- रुपये देने होंगे.

कुछ जरुरी तारीखें-

1. आवेदन शुरु होने की तारीख

22 जून 2023

2. आवेदन करने की अंतिम तारीख

07 जुलाई 2023

परीक्षा के लिए ये है जरुरी तिथि-

प्रारंभिक परीक्षा- 05 अगस्त 2023

मुख्य परीक्षा- 09 सितंबर 2023

जाने आप कैसे कर सकतें है अपलाई-

अगर आप इस भर्ती से संबंधित सभी शर्तें पूरी करते हैं तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए सबसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन की (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in पर जाएं.

जहां आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. जिसके लिए आपको अपना नाम, उम्र, लिंग समेत अन्य सामान्य जानकारियां देनी होगीं. उसके बाद लॉगइन करके अपने आवेदन को पूरा किया जा सकता है.