RPSC ने जारी किया RAS 2021 का रिजल्ट, पहली बार TOP 10 मे 5 महिलाओं ने बनाया अपना रिकॉर्ड
Haryana Update News: आपकी जानकारी के लिए बता दें की राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC की तरफ एक खास खबर निकल कर सामने आई है। RPSC ने RAS परीक्षा- 2021 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमे कुल 988 पदों की ब्योरा दिखाया गया है। इन पदों पर राज्य सेवा के 363, अधीनस्थ सेवाओं के 625 पदों पर नौकरियां निकाली है। पहला स्थान श्रीगंगानगर जिले के वासी विक्रांत शर्मा, दूसरा स्थान प्रिया बजाज ने पाया है। इसके आवेदन के लिए 28 जुलाई से 27 अगस्त 2021 तक का समय तय किया गया था।
UP Roadways : योगी सरकार यूपी के लोगो के लिए लाई है खास सर्विस, सरकार ने घटाया किराया
जाने कितने अभ्यर्थियों द्वारा किया गया आवेदन
प्रारंभिक परीक्षा जिला मुख्यालय की देखरेख मे 27 अगस्त 2021 को हुई थी। इसके लिए 6 लाख 48 हजार 181 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि 6 लाख अभ्यर्थियों में से 3 लाख 28 हजार 147 अभ्यर्थी ने इस परीक्षा मे हिस्सा लिया था। 19 नवंबर 2021 को जारी परीक्षा के परिणाम में 20 हजार 114 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित करने के बाद अब एग्जाम के फाइनल रिजल्ट का ऐलान किया गया है।
UP News : यूपी में बन रहा है नया एक्सप्रेस वे, योगी सरकार ने लोगो को दी बड़ी सौगात
जानिए इंटरव्यू देने वाले अभ्यर्थियों का विवरण
RAS की मुख्य परीक्षा में सफल होने के बाद RPSC ने 2180 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेकर उनमे से केवल 2155 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में जोडा गया। अब फाइनल परिणाम के बाद प्रदेश मे 988 नए अफसर को देखा जाएगा। इस फाइनल रिजल्ट में टॉप 10 में तीन अभ्यर्थी एक ही जिले के रहने वाले है। जिनके नाम नीचे दिए गए है।
1. श्रीगंगानगर जिले के विक्रांत शर्मा
2. श्री गंगानगर की प्रिया बजाज
3. हनुमानगढ़ जिले के किरणपाल
4. जोधपुर के विश्वजीत सिंह
5. करौली की भारती गुप्ता
6. उदयपुर की आंकाक्षा दुबे
7. सीकर की कंचन चौधरी
8. श्रीगंगानगर के शुभम शर्मा
9. बीकानेर की निधि उदसरिया
10.जालोर के सत्यनारायण