Railway Job Recruitment: सरकार ने निकाली रेलवे में नौकरियां, कल से शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया, यहां मिलेगी पुरी जानकारी
Railway Job 2023: भारतीय रेलवे ने यूवाओं के लिए निकाली है आपको बता दे कि ये नौकरीयां अप्रेंटिस के पदों पर निकाली गई है । यदि आप इसके लिए अपलाई करने की सोच रहे है तो आपको बता दे कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल 27 जून से शुरु हो जाएगी।
Haryana Update: कल से आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपलाई कर सकते है। अगर आपने दसवीं के साथ आईटीआई डिप्लोमा किया है और रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपका ये सपना साकार हो सकता है.
क्योंकि रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिम रेलवे (Western Railway) में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए आवेदन कल यानी 27 जून 2023 से शुरु होंगे.
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरा तारीख 26 जुलाई 2023 है. बता दें कि जिन अभ्यर्थियों ने आईटीआई डिप्लोमा नहीं किया है वह इस भर्ती के लिए आवेदन न करें.
वरना उनका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा. भर्ती से संबंधी अन्य जानकारियां नीचे दी गई हैं.
जरुरी योग्यताएं-
इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा किया हो.
निर्धारित हुई आयु सीमा-
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 15 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक, अधिकतम आयु सीम में छूट देने का प्रावधान है.
अपलाई करते समय देना होगाआवेदन शुल्क-
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी/एसटी/दिव्यांगज और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है.
ये है कुछ जरुरी तारीख
1. आवेदन शुरु होने की तारीख
27 जून 2023
2. आवेदन करने की आखिरी तारीख
26 जुलाई 2023
जाने कैसे कर सकते है अपलाई-
रेलवे में अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://wr.indianrailways.gov.in/ पर लॉगइन करना होगा.
जहां अप्रेंटिस के लिंक पर क्लिक कर पर्सनल डिलेट्स भरकर लॉगइन आईडी बनानी होगी. उसके बाद इस आईडी और पासवर्ड से लॉगइन कर आवेदन पूरा करना होगा. यहां ये जानना भी जरूरी है कि रेलवे अप्रेंटिस के पदों के लिए उम्मीदवारो को सिर्फ एक साल के लिए अनुबंध के तहत भर्ती करता है.
इस दौरान उन्हें मानदेय भी मिलता है. रेलवे अप्रेंटिस धारकों को रेलवे भर्ती में वरीयता दी जाती है.