Wildlife Inspector 2023 : हरियाणा की अब महिलाएं भी बन सकेंगी वन्य प्राणी निरीक्षक, विभाग ने किया ये बदलाव

Haryana Update: अब महिलाएं भी पदों के लिए आवेदन कर सकेंगी, इसके लिए अभ्यर्थियों को पहली बार वाकिंग टेस्ट भी देना पड़ेगा, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग ने बताया की भर्ती को लेकर संशोधित नियमों की अधिसूचना जारी की
 

Wildlife Inspector 2023 : हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। अब यें भी वन विभाग में वन्य प्राणी निरीक्षक बन सकेंगी। यह विभाग द्वारा बदले नियमों के मुताबिक हुआ है। पहले महिलाएं इसमें आवेदन नहीं करती थी। 

हरियाणा के वन्य प्राणी परिरक्षण विभाग, राज्य सेवा लिपिक वर्गीय, कार्यकारी अनुभाग एवं विविध (समूह-ग) सेवा नियम में संशोधन किया गया है। जिसके बाद नियुक्तियों में अनिवार्य शारीरिक मानदंड में बदलाव कर स्पीड वॉकिंग टेस्ट को भी शामिल किया गया है।

इसमें पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग शारीरिक मापदंड तय किए गए हैं।

यह भी पढ़ें-Pharmacist Recruitment: फार्मासिस्ट के 1539 पदों पर होने जा रही है भर्ती, जान लें पूरी डिटेल्स

महिला कैंडिडेट्स के लिए नहीं था प्रावधान

पुराने नियमों में वन्य प्राणी निरीक्षक की नियुक्ति के लिए न्यूनतम शारीरिक मानदंड तो निर्धारित थे। लेकिन इसमें स्पीड वाकिंग टेस्ट शामिल नहीं था। साथ ही महिला उम्मीदवारों के लिए भी कोई प्रावधान नहीं था। इसलिए पुराने नियमों में संशोधन किया गया है।

भर्ती के लिए निर्धारित शारीरिक मानदंड

नए नियमों के तहत पुरुषों के लिए न्यूनतम शारीरिक मानदंड के तहत कद 168 सेंटीमीटर, छाती बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर और छाती फुलाकर 84 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

वहीं महिला कैंडिडेट्स के लिए भी मानक तय किए गए हैं। महिलाओं के लिए कद 155 सेंटीमीटर होना चाहिए।

यह भी पढ़ें-HPSC Recruitment: हरियाणा लोक सेवा आयोग कर रहा ट्रेजरी ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,जानिए कब से शुरु हो रही आवेदन प्रक्रिया

दौड़ के लिए ये है प्रावधान 

वन्य प्राणी निरीक्षक भर्ती में पुरुष और महिला कैंडिडेट्स के लिए अलग-अलग प्रावधान रखे गए हैं। विभाग के बदले नियमों के मुताबिक पुरुषों को चार घंटे में 25 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी।

वहीं महिलाओं की बात करें तो कैंडिडेट्स को भी इतने ही घंटो में 14 किलोमीटर की दूरी नापनी पड़ेगी।