Success Story: IAS अफसर बनी बिशाखा जैन हासिल की 101वीं रैंक, कई बार असफल होने के बाद भी नहीं मानी हार 

हर साल लाखों छात्र संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन बहुत कम छात्र इस परीक्षा को पास कर पाते हैं।
 

Haryana Update :-यूपीएससी परीक्षा में असफल होने पर कई लोग निराश हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में प्रयास छूट जाते हैं, लेकिन जो असफलता के बाद भी लगे रहते हैं, वे एक दिन सफल अवश्य होते हैं। 
ऐसी ही कहानी है

बिस्खा जैन की, जिनका आईएएस अफसर बनने का सपना पांचवें प्रयास में पूरा हुआ। ऐसा ही कुछ मामला है आईएएस बिशाखा जैन का, जो चार बार यूपीएससी परीक्षा में असफल हुईं, लेकिन पांचवें प्रयास में उनका आईएएस भारतीय प्रशासनिक सेवा करने का सपना सच हो गया। 

बिशाखा ने अन्य अभ्यर्थियों को प्रेरित किया

(आईएएस टॉपर बिशाखा जैन) आईएएस बिशाखा जैन का कहना है कि जो अभ्यर्थी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने जा रहे हैं, उन्हें असफलता से डरना नहीं चाहिए। यदि आप असफल होते हैं, तो अच्छी तरह तैयार होने के बाद पुनः प्रयास करें। 
सफलता में कभी-कभी समय लगता है, लेकिन अगर आप कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र सही दृष्टिकोण अपनाकर परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।