हरियाणा के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने दी बहुत बड़ी दुःख की खबर! HSSC CET ग्रुप सी के 3500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने इन पदों के लिए नया कॉडर बनाने तथा योग्यता का फिर करने पर मंथन शुरू कर दिया है।जानिए HSSC CET पूरी खबर...
 

Bad News for HSSC CET Candidates: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप सी के 3500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया रोक दी है। कुक, नाई, धोबी और अर्दली की योग्यता पर पेंच फंस गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने इन पदों के लिए नया कॉडर बनाने तथा योग्यता का फिर करने पर मंथन शुरू कर दिया है। जिन पदों पर भर्ती रोकी गई है, उन पर योग्यता को लेकर कभी रिव्यू नहीं किया गया है।

जिसके चलते यह विवाद खड़ा हो गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों ग्रुप सी की भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है।

सरकार ने हाल ही में अधिसूचना जारी करके प्रदेश में ग्रुप सी के लिए न्यूनतम योग्यता बारहवीं कक्षा पास तथा ग्रुप डी के लिए दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य किया है।

प्रदेश के कुछ विभागों में कुक, माली, नाई, अर्दली, वॉचमैन, धोबी आदि के ऐसे पद हैं, जिन्हें रखा तो ग्रुप सी की श्रेणी में गया है, लेकिन इनके लिए योग्यता तय नहीं की गई है।haryanaupdate.com की इस पोस्ट के माध्यम से आपको पूरी जानकारी मिलेगी...

HSSC CET Group D के लिए आई 11,794 पदों भर्ती 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से ग्रुप डी के 11 हजार 794 पदों की मांग भेजी गई है।

आयोग की ओर से प्रदेश में ग्रुप डी की भर्तियों के लिए मई माह के दौरान पोर्टल खोला जाएगा। HSSC CET पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वालों को परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

मई माह में पोर्टल खोलने के बाद जून में ग्रुप डी के लिए परीक्षा प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद ग्रुप डी के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश सरकार के सर्विस रूल्स से करवाया अवगत 

प्रदेश सरकार के सर्विस रूल्स के अनुसार कुक के लिए पढ़ा-लिखा होना और खाना पकाने में निपुणता होना ही योग्यता है। ऐसे है नाई व धोबी के लिए संबंधित कार्य में पारंगत होना तथा पढ़ा-लिखा होना जरूरी है।

इन पदों के लिए सर्विस रूल्स तो हैं लेकिन योग्यता का रिव्यू नहीं किया गया है। जिसके चलते हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया रोक दी है। ऐसे करीब 3500 पद हैं, जिनकी योग्यता तय नहीं है।

अब आयोग ग्रुप सी के 32 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी रखेगा। HSSC CET आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि आयोग ने सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि यह पद ग्रुप सी के दायरे में आते हैं, लेकिन इनकी योग्यता ग्रुप डी से भी नीचे हैं।

इन पदों के लिए योग्यता का पुनर्निधारण किया जाए या कोई नया ग्रुप तय किया जाए। प्रदेश में इस समय ग्रुप से लेकर ग्रुप डी तक के कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इन पदों की योग्यता को लेकर जब कोई फैसला लिया जाएगा तब आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।