AIIMS Deoghar में नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता व अन्य Details
Haryana Update News: आपकी जानकारी के लिए बता दें की सरकार की तरफ से देश के सबसे नामचीन अस्पताल में Sarkari Naukri निकाली गई है। जो की बहुत ही अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की तरफ से ग्रुप बी और सी की भर्तियां निकाली गई है। जिसके लिए ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे है। इच्छुक उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 16 नवंबर 2023 तय की गई है। इस भर्ती मे असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, लाइब्रेरियन, मेडिकल सोशल वर्कर, ऑफिस असिस्टेंट आदि पदो पर भर्तियां की जाएगी। जो की कुल 91 पद है।
AIIMS Delhi में बनना है परियोजना सलाहकार , तो यहाँ देखिये आवेदन हेतु जानकारी
आवेदन हेतु योग्यता
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या उसके बराबर का मैनेजमेंट में MBA डिप्लोमा होने के साथ कंप्यूटर ज्ञान होना भी जरुरी है।
लाइब्रेरियन ग्रेड- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन सर्विस में ग्रेजुएट की डिग्री, BSC लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएट, PG डिप्लोमा होना जरुरी है। इसके साथ ही पुस्तकालय में 5 वर्ष का अनुभव होना जरुरी है।
जूनियर अकाउंट ऑफिसर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएट की डिग्री के साथ सरकार में लेखा कार्य संभालने का 2 वर्षो का ज्ञान होना भी जरुरी है।
जानिए आवेदन शुल्क
सामान्य,OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये, SCC, ST, EWS के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये
PWBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है।
जानिए चयन प्रकिया
इसमे चयन के लिए ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के पदों पर CBT से संबधित टेस्ट लिया जाएगा। परफॉर्मेंस और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के दौरान मेरिट के हिसाब से चयन किया जाएगा। ज्याद जानकारी के लिए आवेदन लिंक और नोटिफइकेशन नीचे दिया गया है।
AIIMS Recruitment 2023 अप्लाई करने का लिंक
AIIMS Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
जानिए आवेदन प्रकिया
सबसे पहले आप AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsdeoghar.edu.in पर जाकर होमपेज पर एम्स देवघर भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना विवरण देकर आवेदन फॉर्म जमा करें। उसके बाद अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।