School Fees: अब स्कूल नहीं ले पाएंगे 3 महीने की एडवांस फीस, जारी हुआ सख्त फरमान

देश की राजधानी दिल्ली मे DoE ने मनमर्जी करने वाले स्कूलों पर बड़ा एक्शन लेते हुए एक नोटिस जारी किया है। इसमे अभिभावकों की शिकायत पर एक्शन लेते हुए अब कोई भी मान्यता प्राप्त या गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूल माता-पिता पर एक साथ दो या तीन महीने की फीस जमा करने का दबाव नहीं बना सकेगा।
 

Delhi School Fees News: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी पर शिक्षा निदेशालय (DoE) ने एक नया फरमान जारी किया है। इसके अनुसार अब कोई भी मान्यता प्राप्त या गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूल माता-पिता पर एक साथ दो या तीन महीने की फीस जमा करने का दबाव नहीं बना सकेगा।

अभिभावकों पर पड़ता है बहुत ज्यादा आर्थिक दबाव

निदेशालय को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कई स्कूल जबरन तिमाही (Quarterly) फीस वसूल रहे हैं, जिससे मिडिल क्लास परिवारों पर काफी आर्थिक बोझ एक साथ पड़ता है। अभिवावकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए DoE ने साफ किया है कि फीस अब मासिक आधार पर ली जाए।

हाई कोर्ट ने क्या कहा

जानकारी के अनुसार अपने नए निर्देश में निदेशालय ने 15 फरवरी 2019 के पुराने सर्कुलर और 2013 के 'राहुल चड्ढा बनाम समर फील्ड स्कूल' मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का जिक्र किया है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा था कि स्कूलों को हर महीने अलग- अलग फीस लेनी चाहिए। इसी संबंध में शुक्रवार को जारी यह आदेश उन स्कूलों के लिए कड़ी चेतावनी है जो नियमों को ताक पर रखकर एडवांस फीस की मांग कर रहे थे।

Read this: 8th Pay Commission: 3.88 फिटमेंट पर लेवल 1-18 की सैलरी कितनी होगी?