Health Policy :- स्वास्थ्य बीमा और मेडिक्लेम पॉलिसी क्या है दोनों में अंतर , तुरंत जानें       

स्वास्थ्य बीमा और मेडिक्लेम पॉलिसी को ज्यादातर लोग एक ही शब्द से समझते हैं। हालाँकि, दोनों में कई अंतर हैं। जब आप सारे खर्चों का बिल लेकर पैसा क्लेम करने जाते हैं, तो समस्या पैदा होती है।
 

Haryana Update :- वहां जाकर पता चला कि उन्होंने मेडिक्लेम खरीदा था और उन्हें सिर्फ हॉस्पिटल में भर्ती होने के दौरान खर्च किया गया था। इसलिए पॉलिसी खरीदते समय सावधान रहना जरूरी है। 

Medicare क्या है? 
स्वास्थ्य पॉलिसी जिसे मेडिक्लेम पॉलिसी कहते हैं, वह किसी भी स्वास्थ्य इमरजेंसी में आपके मेडिकल खर्चों का भुगतान करती है। इसमें बीमा कंपनी दुर्घटना या बीमारी होने पर अस्पताल भर्ती में पेशेंट कवर, डे केयर इलाज और अन्य खर्चों का भुगतान करती है। यह आपके हॉस्पिटलाइज़ेशन के दौरान किसी भी बीमारी के इलाज पर होने वाले खर्चों को भी कवर करता है। अगर आपके पास ये मेडिक्लेम है, तो आप बीमा कंपनी को अपने बिल जमा कर सकते हैं, या आप मेडिक्लेम पॉलिसी में कैशलेस ऑप्शन चुन सकते हैं, जो बीमा कंपनी और अस्पताल कर्मचारियों को बिल देने के लिए जिम्मेदार बनाता है। 

स्वास्थ्य बीमा क्या है? 
Health Insurance मेडिकल और सर्जिकल सहायता प्रदान करता है। हेल्थ इंश्योरेंस भी कैशलैस इलाज देता है। बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती होने और दवाइयों पर खर्च नहीं करना होगा। आपकी बीमा कंपनी यह पूरा खर्च उठाएगी। वास्तव में, यह इंश्योरेंस कंपनी को गारंटी देता है कि पॉलिसीहोल्डर बीमार होने या दुर्घटनाग्रस्त होने पर अस्पताल में भर्ती होने के दौरान पूरा होने वाले भारी-भरकम खर्च को उठाने के लिए।

हेल्थ इंश्योरेंस और मेडिकल क्लेम के बीच का अंतर 

1. अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च:
मेडिक्लेम पॉलिसी ने अस्पताल में भर्ती होने तक सभी कोस्ट को कवर किया है। ये नीतियां कुछ बीमारियों का इलाज करती हैं लेकिन सिर्फ एक सीमा तक। दूसरी ओर, स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लगभग सभी बीमारी के इलाज की लागत उठाती है।  इसमें डायग्नोसिस, डॉक्टर कंसलटेशन और अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के कई दिनों के खर्च शामिल हैं। जबकि मेडिक्लेम अन्य खर्चों को नहीं भरता है। 

2. बीमारी के लिए ऑन या कवर करवाना: मेडिकल इंश्योरेंस में पॉलिसी होल्डर्स अपनी जरूरत के हिसाब से अलग से ऐड ऑन या कवर करवा सकते हैं। उदाहरण के लिए, कैंसर या प्रेग्नेंसी। वहीं, मेडिक्लेम में अलग से ऐसा कोई कवर नहीं जुड़वा सकते हैं। 

3. इंश्योरेंस लिमिट मेडिक्लेम में इलाज का खर्च सीमित होता है और हॉस्पिटलाइज़ेशन का खर्च पांच लाख से अधिक नहीं हो सकता। जबकि स्वास्थ्य बीमा उम्र, स्थान और घर के सदस्यों की संख्या पर निर्भर करता है। 

4. प्रीमियम: मेडिक्लेम एक अच्छा विकल्प है अगर आप कम प्रीमियम देना चाहते हैं, कम समय के लिए हेल्थ प्लान लेना चाहते हैं या इमरजेंसी केस में हेल्थ प्लान की जरूरत लगती है। हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम महंगे होते हैं क्योंकि वे अधिक सेवाएं प्रदान करते हैं।