HARYANA BOARD: हरियाणा बोर्ड की 10वीं,12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी,यहाँ करे डाउन्लोड

Haryana Board Datesheet: हरियाणा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गयी है।आप इसे ओफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर चैक कर सकते है। सभी परीक्षाए ओफलाइन होंगी परीक्षाए 30 मार्च से शुरू हो रही है Board of School Education Haryana (BSEH) के द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओ की डेटशीट
 

Haryana Board Datesheet: हरियाणा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गयी है।आप इसे ओफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर चैक कर सकते है।

  • सभी परीक्षाए ओफलाइन होंगी
  • परीक्षाए 30 मार्च से शुरू हो रही है

Board of School Education Haryana (BSEH) के द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओ की डेटशीट (Haryana Board Datesheet 2022) जारी कर दी गयी है।हरियाणा बोर्ड की सभी10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (Haryana Board Exam 2022) 30 मार्च से शुरू होगी। सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। HBSE कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 भी कई अन्य राज्य बोर्डों और CBSE, ICSE की ही तरह ऑफलाइन की जाएगी।

इतना सिलेबस हुआ कम
Haryana Board ने कोरोना(Corona) वायरस संक्रमण के चलते बच्चों की पढ़ाई पर पड़े असर को देखते हुए 10वीं और 12वीं के सिलेबस में 30 फीसदी तक की कटौती की है। हरियाणा बोर्ड(Haryana Board) के मुताबिक 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है। हर विषय की परीक्षाए 100 अंक की होगी, जिसमें 80 अंक की लिखित परीक्षा और 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन शामिल है। शिक्षा सत्र 2021-22 में बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र में 40 अंक के वैकल्पिक प्रश्न भी शामिल किए जाएंगे, वहीं 40 अंक के अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय और निबंधात्मक प्रश्नों में आंतरिक चयन का विकल्प दिया जाएगा।

निबंधात्मक प्रश्नों की संख्या कम की गयी है और छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए नए प्रारूप के हिसाब से प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाए गए हैं। प्रश्न पत्र को शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर भी डाल दिया गया है।

https://bseh.org.in/uploads/files/2623f1548471da2d3fbff34a47ac672b.pdf

HARYANA BOARD: हरियाणा बोर्ड की 10वीं,12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी,यहाँ करे डाउन्लोड

हरियाणा बोर्ड (Haryana Board) द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए 6 लाख 68 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उनमे से कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 3 लाख 68 हजार (3,68,000) छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 12वीं कक्षा के 2 लाख 90 हजार (2,90,000) छात्रों ने परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा के लिए करीब 1700 परीक्षा केंद्रों को तैयार किया जा रहा है।

केंद्र सरकार के विभाग(SSC) मे 12th पास के लिए निकली है भर्तीया, ऐसे करे आवेदन।