बहादुरगढ़ से दिल्ली जाना हुआ महंगा, दिल्ली मेट्रो ने बढ़ाया किराया

Bahadurgarh metro fare 2025:बहादुरगढ़ जिले में तीन मेट्रो स्टेशन-पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह-हैं। इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों को अब नई दरों के हिसाब से किराया चुकाना होगा।

 

Delhi Metro Update: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोमवार सुबह मेट्रो किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। सामान्य लाइनों पर किराया 1 से 4 रुपये तक और एयरपोर्ट लाइन पर 5 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। इस फैसले से लाखों यात्रियों के साथ-साथ झज्जर जिले के बहादुरगढ़ से सफर करने वालों पर भी असर पड़ेगा। हालांकि, स्मार्ट कार्ड उपयोग करने वाले यात्रियों को पहले की तरह 10 प्रतिशत की छूट मिलती रहेगी।

बहादुरगढ़ जिले में तीन मेट्रो स्टेशन-पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह-हैं। इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों को अब नई दरों के हिसाब से किराया चुकाना होगा।

also read- हरियाणा: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS-HCS अधिकारियों का तबादला

पिछली बार 2017 में बढ़ा था किराया

दिल्ली मेट्रो ने पिछली बार 2017 में किराए में बदलाव किया था। लगभग सात साल बाद फिर से किराए की दरें बढ़ाई गई हैं।

नए किराए की दरें ( delhi metro fare hike 2025)

0 से 2 किलोमीटर: ₹10 से बढ़कर ₹11

2 से 5 किलोमीटर: ₹20 से बढ़कर ₹21

5 से 12 किलोमीटर: ₹30 से बढ़कर ₹32

12 से 21 किलोमीटर: ₹40 से बढ़कर ₹43

21 से 32 किलोमीटर: ₹50 से बढ़कर ₹54

also read- हरियाणा रोडवेज बसों को कर पाएंगे ट्रैक, ऑनलाइन टिकिट होगी बुक

राष्ट्रीय छुट्टियों पर राहत

यात्रियों को थोड़ी राहत देने के लिए DMRC ने राष्ट्रीय छुट्टियों पर किराए में 1 रुपये की छूट देने की भी घोषणा की है।