Chanakya Niti in hindi: महिलाओं के ये अंग होता है सबसे ज्यादा ताकतवर, जानिए कौन सा? 

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र के इस श्लोक के माध्यम से स्त्री की उस ताकत के बारे में बताया है......
 

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने जीवन से जुड़ी कई बातों का अपनी पुस्तक में जिक्र किया है इसमें बताया है कि कोई भी इंसान अपने जीवन में चाणक्य नीति अपना लेता है तो उसे हर हालत में सफलता हासिल होती है l

बाहुवीर्यबलं राज्ञो ब्राह्मणो ब्रह्मविद् बली
रूप-यौवन-माधुर्यं स्त्रीणां बलमनुत्तमम्

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र के इस श्लोक के माध्यम से स्त्री की उस ताकत के बारे में बताया है, जो सफलता की सीढ़ी चढ़ने में उसकी मदद करती है. इसके साथ ही चाणक्य ने ब्राह्मण की शक्ति और एक राजा की शक्ति के बारे में भी बताया है. 

ब्राह्मण की शक्ति 

समाज में ब्राह्मण को सदैव से उसके ज्ञान के लिए जाना जाता रहा है, ब्राह्मण के पास जितना ज्ञान होगा वो उतना ज्यादा सम्मान हासिल करेगा.

केवल ब्राह्मण ही नहीं सभी के लिए ज्ञान का काफी महत्व है, विपत्ति के समय आपका ज्ञान ही आपकी जमा पूंजी होता है, जो आपको मुसीबत से बचाता है. 

क्या होती है स्त्री की शक्ति

आचार्य चाणक्य ने स्त्री की सबसे बड़ी शक्ति के बारे में बताते हुए कहा है कि स्त्रियों की सबसे बड़ी शक्ति उनकी मधुर आवाज और सौंदर्य है.

मधुर वाणी बोलने वाली स्त्री सभी को प्रिय होती है. ऐसी स्त्री अपनी बातों से सभी का दिल जीत लेती है.साथ ही ऐसी स्त्रियों की वजह से उनके परिवार का नाम भी आगे बढ़ता है. 

राजा की शक्ति

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक राजा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बाहुबल होता है. अगर राजा स्वंय बलशाली नहीं है तो वह अपने पास मंत्री सेनापति के होते हुए भी राज्य को नहीं संभाल पाएगा. इस लिए किसी भी राजा का शक्तिशाली होना जरूरी है.

Chanakya Niti: ऐसे लोगो पर कभी ना करे विश्वास, नही तो जिंदगी की लगा देगे लंका

Chanakya Niti Hindi: पति और पत्नी को छुपकर करना चाहिए ये काम, रिश्ता बनेगा बिल्कुल मजबूत