राष्ट्रपति बाइडेन को क्यों मारना चाहता था टीनेजर, खुफिया एजेंसी का हैरतअंगेज खुलासा..
अमेरिकी राष्ट्रपति के अधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के एक बैरिकेड में ट्रक भिड़ाने के आरोपी भारतीय मूल के 19 वर्षीय किशोर ने अधिकारियों को बताया है..
Indian origin teen arrested for threatening Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति के अधिकारिक आवास व्हाइट हाउस (White House) के एक बैरिकेड में ट्रक भिड़ाने के आरोपी भारतीय मूल के 19 वर्षीय किशोर ने अधिकारियों को बताया है कि वो ‘सत्ता हासिल करने’ और ‘राष्ट्रपति जो बाइडेन की हत्या (Joe Biden murder conspiracy) करने के लिए व्हाइट हाउस के अंदर घुसना चाहता था. व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है. वहीं सरकारी मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी साझा की गई है.
यह भी पढ़े: Reliance Jio ने चलायी एक के साथ चार की स्कीम, जानिये पूरी खबर
मामले की जांच जारी
वाशिंगटन की पुलिस और अमेरिकी खुफिया ऐजेंसियों की इस मामले को लेकर पड़ताल जारी है. आलाअधिकारियों इस मामले की तह तक जाने की बात कही है. इस दौरान ये भी पता लगाने की कोशिश होगी कि इस साजिश के पीछे किसी और व्यक्ति या संगठन का हाथ तो नहीं है. समाचारपत्र ‘द वॉशिंगटन टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस की पार्क पुलिस ने साई वशिष्ठ कंडूला को लाफायेट पार्क के उत्तरी दिशा की ओर लगाए गए सिक्योरिटी बैरिकेड्स में ट्रक को टकराने के बाद गिरफ्तार कर लिया था.
यह भी पढ़े: Train: वन्दे भारत ट्रेन की नाक जैसी शेप का राज, जानने के लिए क्लिक करे
ये घटनाक्रम बीते सोमवार की रात 10 बजे (स्थानीय समय के मुताबिक) के आसपास की है. घटनास्थल और व्हाइट हाउस के द्वार के बीच अच्छी खासी दूरी है. इसके बावजूद एहतियान इस घटना के बाद सड़क तथा किनारे चलने वाले स्थान को बंद कर दिया गया था. वहीं इसके साथ ही पास के हे एडम्स होटल को भी फौरन खाली करा लिया गया था. ट्रक टकराने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ था.
हमारे साथ व्हट्सऐप पर जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें - Click Here
Facebook पर जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - Click Here
हमें आप अपनी बात या खबर ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं- haryanaupdate2022@gmail.com
साथ ही अन्य खबरों को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़े - Click Here
आरोपी की पहचान हुई
‘एनबीसी न्यूज’ की खबर के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस एजेंसी के एक एजेंट ने वॉशिंगटन डीसी की फेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बयान देते हुए यह कहा कि आरोपी कंडुला मिसौरी के चेस्टरफ़ील्ड का रहने वाला है और सेंट लुइस से डलास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने के फौरन बाद ही उसने सोमवार की रात को एक ट्रक किराए पर लिया था. कोर्ट में पेश दस्तावेज में कहा गया है कि कंडूला ने अधिकारियों को बताया कि वह इस हमले की 6 महीने से योजना बना रहा था.