क्या हुआ जब मौत के 11 महीने बाद पति ने पत्नी को मारा थप्पड़

Haryana Update: क्या आपने कभी सोचा है कि कोई व्यक्ति मरने के 11 माह बाद वापिस आया और अपनी पत्नी को थप्पड़ मार कर फिर से गायब हो गया हो. नही न... आज हम आपको एक ऐसे ही वाक्या के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

Most Shocking Crime Case: ये वाक्या प्रयागराज के करछना इलाके का है। जहां एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। जिसके अंतिम संस्कार करने के बाद 11 माह बीत गए। 11 माह बाद एक दिन अचानत व्यक्ति वापिस आता है और पैसों के लिए अपनी विधवा पत्नी पर हाथ उठाता है। तो जानिए आखिर पूरा मामला है क्या...

 

 

दरअसल शख्स खुद को मृतक साबित करना चाहता था लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। अल्लापुर निवासी महेंद्र सिंह की शादी सरायइनायत थानाक्षेत्र में रहने वाले मिथिलेश सिंह की बेटी के साथ 2013 में हुई थी।

 


 
महेंद्र सिंह उड़ीसा में काम कर रहा था। 2021 में एक निजी लैब कंपनी में बतौर मैनेजर पद पर महेंद्र सिंह तैनात था। उड़ीसा के बालासोर में वह रहता था। 

 

 

15 जुलाई 2021 को महेंद्र सिंह ने वहां के मुन्ना भैया नाम के युवक की हत्याकर दी और उसके शव को जला दिया, ताकि पहचान ना हो सके। उसकी जगह पर अपनी आईडी रख दी थी। 

 

अगले दिन उड़ीसा पुलिस को लगा कि प्रयागराज के रहने वाले महेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। पुलिस ने महेंद्र के परिजनों से संपर्क किया। आखिर में प्रयागराज में महेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इंश्योरेंस की लेने पहुंचा था रकम
महेंद्र ने अपना इंश्योरेंस भी कराया था। परिजनों ने क्लेम करके इंश्योरेंस ले लिया। उसकी विधवा पत्नी अपने ससुराल में ही रहती थी। जुलाई 2021 में अंतिम संस्कार के बाद जून 2022 में महेंद्र सिंह अपने घर पहुंचा। 

रात में पत्नी से मिला तो वहां पर विवाद हो गया। उसने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। वह इंश्योरेंस की रकम चाह रहा था। पत्नी डर गई और चीख पड़ी लेकिन तब तक महेंद्र भाग चुका था। पुलिस को भी सूचना दी गई।

जॉर्जटाउन थाने की पुलिस भी पहुंच गई लेकिन किसी को विश्वास नहीं हुआ कि महेंद्र सिंह वहां पर पहुंचा था। इसके बाद महेंद्र की पत्नी अपने मायके चली गई। 6 जून 2022 को महेंद्र अपनी ससुराल पहुंचा और मारपीट करने लगा। 

वहां पर ग्रामीणों ने महेंद्र को पकड़कर पीट दिया और सरायइनायत थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो महेंद्र ने स्वीकारा कि उसने मुन्ना भाई की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया और उड़ीसा पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्राचार किया है।