वंदे भारत ट्रेन 'स्‍वर्ग' तक दौड़ेगी , ब्रिज एफिल टॉवर से भी ऊंचा

भारतीय Railway ने इस चुनौती को अब पार कर लिया है और जल्‍द ही जम्‍मू से श्रीनगर तक Railway लाइन बनकर तैयार हो जाएगी और महज कुछ घंटों में आप खूबसूरत वादियों में होंगे.
 

Jammu and Kashmir : धरती पर ही स्‍वर्ग का सफर करना हर किसी का सपना है. आपके इस सफर में कभी मौसम तो कभी मिलिटेंट यानी आतंकी रोड़ा बन जाते हैं. लेकिन, भारतीय Railway ने ऐसा कारनामा करके दिखाया है कि अब इस सफर में कोई भी बाध आड़े नहीं आएगी.
Rail मंत्री अश्विनी वैष्‍णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि साल के आखिर तक जम्‍मू से सीधे श्रीनगर तक Vande Bharat ट्रेन (Jammu-Srinagar Vande Bharat) दौड़ेगी. Rail मंत्री ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि दुनिया का सबसे ऊंचा Railway Bridge भी बनकर लगभग तैयार है.

Indian Railway ने धुधं के कारण किया कईं ट्रेनों को रद्द
कश्‍मीर जिसे धरती का स्‍वर्ग भी कहा जाता है. खराब मौसम की वजह से सड़क और हवाई मार्ग बंद होने से कई बार देश के अन्‍य हिस्‍सों से कटा रह जाता है.

भारतीय Railway ने इस चुनौती को अब पार कर लिया है और जल्‍द ही जम्‍मू से श्रीनगर तक Railway लाइन बनकर तैयार हो जाएगी और महज कुछ घंटों में आप खूबसूरत वादियों में होंगे.
Rail मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला Rail लिंक (Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link Project-USBRL) प्रोजेक्‍ट का काम दिसंबर, 2023 या जनवरी 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बाद Vande Bharat मेट्रो टेन भी जम्‍मू से श्रीनगर तक दौड़ाई जाएगी.


Rail मंत्री ने किया सफर

Rail मंत्री ने Bridge का निरीक्षण करने से पहले पूजा भी की और ट्रॉली में बैठकर Bridge पार किया. उन्‍होंने कहा कि इंजीनियर्स को जम्‍मू में स्‍पेशल ट्रेनिंग भी दी जाएगी. चिनाब Bridge पर ट्रैक बनाने का काम पूरा हो चुका है और अब इलेक्ट्रिफिकेशन और एंटी कॉलिजन से‍फ्टी डिवाइस यानी कवच को इंस्‍टॉल करने का काम चल रहा है.

Railway भर्ती का नियम बदला, अब छोड़नी पड़ेगी ‘आरामतलबी’

इस प्रोजेक्‍ट का सबसे मुश्किल काम है चिनाब नदी पर Railway पुल बनाना. दरअसल, यह Bridge एफिल टॉवर से भी ऊंचा है और दुनिया का सबसे ऊंचा Railway Bridge भी है. इसकी ऊंचाई करीब 359 मीटर है, जबकि एफिल टॉवर की कुल ऊंचाई 330 मीटर है.

कश्‍मीर में होगा Vande Bharat का मेंटेनेंस

वैष्‍णव ने कहा कि कश्‍मीर घाटी के बडगाम में Vande Bharat Express टेन के मेंटेनेंस की व्‍यवस्‍था की जाएगी. जैसे यह Rail लिंक का काम पूरा होगा, इस ट्रैक पर Vande Bharat ट्रेन दौड़ाना शुरू कर दिया जाएगा. चिनाब पर बना Bridge आधे फुटबॉल मैदान के बराबर है और यह गर्व का विषय है. यह हाइली एक्टिव सेस्मिक जोन में बना है, यानी यहां भूकंप का खतरा काफी ज्‍यादा है. यही कारण है कि Bridge को 28 हजार टन स्‍टील का इस्‍तेमाल कर बनाया गया है. इसकी कुल लागत करीब 1,486 करोड़ रुपये आई है.

इतना खास है क्‍यों चिनाब ब्रिज

इस Bridge की ऊंचाई करीब 359 मीटर है, जबकि कुल लंबाई 1,315 मीटर है. यह आर्क Bridge 17 स्‍पांस यानी खंबों पर खड़ा है, जिसमें मुख्‍य स्‍पान 460 मीटर ऊंचा है. Bridge की औसत आयु 120 साल की है और यह 266 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवा को भी झेल सकता है. इस Bridge से 100 किलोमीटर की स्‍पीड से ट्रेन को गुजारा जा सकता है.

जम्‍मू से श्रीनगर 3.5 घंटे में

Railway: TC ने वसूला 3 करोड़ का जुर्माना, 1 साल में 27 हजार यात्रियों की पकड़

Rail मंत्री ने दावा किया है कि एक बार कश्‍मीर घाटी Railमार्ग से देश से जुड़ जाएगी तो जम्‍मू से यहां पहुंचना सबसे आसान ओर तेज हो जाएगा. इस Rail लिंक के जरिये जम्‍मू से कश्‍मीर तक महज 3.5 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. इतना ही नहीं कश्‍मीर से सेब और अन्‍य एग्री प्रोडक्‍ट की ढुलाई भी काफी आसान हो जाएगी. चिनाब Bridge के पास टूरिज्‍म स्‍पॉट विकसित किए जाने पर भी काम चल रहा है.