Vande Bharat Express: पहली बार देश को एक दिन मे मिलेगी एक साथ 5 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात 

Vande Bharat express: देश के विभिन्न रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिग शुरू हो गई है. जून के अंत तक लगभग सभी राज्यों को उसकी वंदे भारत ट्रेन मिलने की संभावना जताई गई है.
 

Vande Bharat express: देश के विभिन्न रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिग शुरू हो गई है. जून के अंत तक लगभग सभी राज्यों को उसकी वंदे भारत ट्रेन मिलने की संभावना जताई गई है. जल्द ही देश के अलग-अलग राज्यों को वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिलने वाला है. 26 जून को पीएम मोदी द्वारा पांच नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जा सकती हैं. अब तक एक दिन में अधिकतम दो वंदे भारत को ही लॉन्च किया गया था. पहली बार ऐसा मौका होगा, जब पांच वंदे भारत ट्रेन एक साथ की लॉन्च होगीं.  

मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च किया जाएगा. पटना और रांची के बीच चलने वाली बिहार के लिए यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में वंदे भारत ट्रेनें पहले से ही चलाई जा रही हैं. संभावना जताई जा रही है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी इन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं.

इससे पहले 25 मई को, प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून को नई दिल्ली से जोड़ने वाली उत्तराखंड की पहली सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. पीएम मोदी ने 18 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. अत्याधुनिक सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन में अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है. इसमें यात्रियों को काई तरह के फायदे मिलते हैं. कम खर्चे मे हवाई जहाज जैसी सुविधाएं मिलने के साथ, इन ट्रेनों के द्वारा एक जगह से दूसरी जगह जाने में यात्रीयों के समय की बचत भी होती है. ओडिशा की पहली वंदे भारत ट्रेन के लॉन्च होने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि पीएम मोदी का लक्ष्य है कि इस साल जून तक लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत पहुंच जाए. 

latest news:Health Tips: क्या आपको ज्यादा सोने की आदत है? इससे बड़ा नुकसान हो सकता है

पिछले दिनों पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया. यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6.55 मिनट पर रवाना हुई और फिर वाया गया जंक्शन होते हुए ट्रेन रांची पहुंच गई. पटना आरपीएफ के कम-से-कम पांच सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों ने गया में अपने अधिकार क्षेत्र तक ट्रेन को एस्कॉर्ट किया, जहां से एक अलग आरपीएफ टीम ने इसे रांची तक पहुंचाया. यह यह ट्रेन पटना से रांची दोपहर 12:40 बजे पहुंची और 2 बजकर 20 मिनट पर पटना के लिए रवाना हो गई. ट्रायलके दौरान ट्रेन 8.25 पर पटना वापस पहुंच गई.