Earthquake: मलबे में हुआ जन्म, बच्चे को लेने के लिए पहुंचे हजारों लोग 

Earthquake:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भीषण भूकंप से अब तक 22 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 75 हजार से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. इसके साथ ही मलबे से शवों के निकलाने का सिलसिला जारी है.
 

Earthquake:  आपको बता दें कि तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से मची तबाही की दास्तां अगले कितने वर्षों तक लोगों को रुलाएगी, यह कहना बेहद ही मुश्किल है. पिछले सोमवार को आए तीन शक्तिशाली भूकंप ने तुर्की और सीरिया को पूरी तरह तबाह कर दिया. दोनों देशों के कई शहर खंडहर में तब्दील हो गए. हजारों इमारतें गिर गईं. मलबे का अंबार लग गया.

इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भीषण भूकंप से अब तक 22 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 75 हजार से अधिक घायल बताए जा रहे हैं.

 

 

मलबे से शवों को निकालने का सिलसिला जारी है. लेकिन कई जिंदगियां भी इस मलबे से निकाली जा रही है. युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी है. लोग मलबे में अपनों की तलाश कर रहे हैं.

साथ ही मलबे से अब तक कई मासूमों को भी निकाला गया है. इनमें कुछ सही सलामत हैं तो वहीं कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही यह हैरान करने वाली बात है कि कुछ बच्चों का जन्म तो मलबे के नीचे भी हुआ है.

मगर उनके माता पिता की मौत हो गई. इस तरह के कई मामले हैं, जिनके बच्चे इस तबाही में बच गए लेकिन उस बच्चे का पूरा परिवार मलबे में समा गया.

मलबे में जन्मी बेबी आया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलबे के नीचे पैदा हुए बच्चे व बच्चियों को गोद लेने के लिए हजारों लोगों ने पेशकश की है. उनका कहना है कि वो इन बच्चों को पाल पोसकर बड़ा करेंगे. सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस भीषण तबाही में कई चमत्कार भी देखने को मिले हैं.

सीरिया के जिंदरीस में बेबी आया का जन्म मलबे में हुआ. जब उसे मलबे से बाहर निकाला गया तब वह गर्भनाल के जरिए अपनी मां से जुड़ी हुई थी. हालांकि, आया का अब इस दुनिया में कोई नहीं बचा है. माता-पिता सहित उसके पूरे परिवार की मौत हो गई.