Anantnag Encounter: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया, अभी भी सर्च आपरेशन जारी
Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के तंगपावा इलाके में रविवार देर शाम एक मुठभेड़ हुई है.पुलिस के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल की आतंकियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है.
Anantnag Encounter: इलाके में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने सर्च आपरेशन चलाया हुआ है.मारे गए दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित बताए जा रहे हैं.फिलहाल पुलिस ने दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है.सूत्रों का कहना है कि मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय हैं.
अब तक चार आतंकवादियों को मारा गया
पुलिस ने कहा कि पिछले हफ्ते, गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादियों को मार गिराया गया था.
शोपियां जिले के द्रच इलाके में गत मंगलवार रात एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए.इसके बाद शोपियां के मूलू इलाके में एक और स्थानीय आतंकवादी मारा गया था.
1 सैनिक घायल
सेना के अनुसार क्षेत्र को घेर लिया गया और दोनो तरफ से गोलीबारी चालू है.बता दें कि मुठभेड़ शुरू होने के कुछ देर बाद ही 1 आतंकवादी मारा गया.वहीं, हमारा 1 सैनिक घायल हो गया है.आतंकी के पास से 1 AK-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं.
LeT का आतंकी ढेर
इससे पहले बीते दिन शोपियां के द्रच इलाके में हुई पहली मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े तीन स्थानीय आतंकवादी मारे गए.
इसके विपरीत, आज तड़के शोपियां के मुलू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दूसरी मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकी मारा गया.
पुलिस अधिकारी जावेद डार की हत्या में शामिल थे आतंकी
कल हुई मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान हानान बिन याकूब और जमशेद के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार, वे हाल ही में पुलवामा में पुलिस अधिकारी जावेद डार की हत्या में शामिल थे.
पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मारे गए आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद हाल ही में पुलवामा के पिंगलाना में 2 अक्टूबर को एसपीओ जावेद डार और 24 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक बाहरी मजदूर की हत्या में शामिल थे.