पूरे यूक्रेन का सफाया करना था पुतिन का इरादा, चाहते थे घर-घर जाकर लोगों को मरवाना

प्लान ये भी था कि कर्फ्यू के दौरान लोगों को रात में अपने घरों में कैद कर दिया जाएगा और इसके बाद उन्हें रूसी क्षेत्रों में बने कंसन्ट्रेशन कैंप या उससे भी बदतर जगहों पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा
 

Haryana Update : यूक्रेन पर Russia  का हमला एक साल से ज्यादा समय से जारी है। इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है पुतिन का इरादा पूरे यूक्रेन का सफाया करना था।
इसके लिए वो घर-घर जाकर लोगों को मारवाना चाहते थे। इस बात का खुलासा लीक दस्तावेजों से हुआ है। उनकी सिक्योरिटी सर्विस से जुड़े कुछ सूत्रों की मानें तो टॉप लेवल की ओर से यूक्रेन पर कब्जा जमाने के लिए बड़ी योजना तैयार की गई थी।

यूक्रेन में रूसी सैनिकों के अत्याचार के गवाह खुद वो पीड़ित हैं जिन्होंने तमाम यातनाएं सहीं, फिर वो चाहें सामुहिक कब्रों में दफन लोग हों या फिर वो लोग जो बंदूक की नोक पर वहां तक जाते हैं.

Russia Syria Attack: रूस ने यूक्रेन से युद्ध के बीच इस देश में भी किए हवाई हमले, 120 की मौत

इसके अलावा टॉर्चर चेंबर में दर्द सहन कर रहे लोग, किडनैप किए गए बच्चों के माता-पिता भी रूसी सैनिकों के मंसूंबों के गवाह हैं।
 

लीक ईमेल में बड़ा खुलासा

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक जब पुतिन ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के आदेश दिए तो उन्हें लगा था कि ये जंग अगले तीन दिनों में खत्म हो जाएग और यूक्रेन उनके कब्जे में होगा।

की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस से जुड़े कुछ सूत्रोंकी ओर से कुछ ईमेल लीक किए गए हैं जिसमें बताया गया है कि पुतिन ने यूक्रेन को हथियाने के लिए किस स्तर पर हिंसा की योजना बनाई थी।
इन ईमेल को इंग्लिश में ट्रांसलेट किया गया जिसमें पता चला कि एफएसबी रूसी सैनिकों की मदद से यूक्रेन पर पूरी तरीके से कब्जा जमाने के लिए वहां के लोगों का और राजनीति सफाया करना वाला था।

जिसके बाद कोई भी दूसरी सरकार वहां आसानी से पैर जमा लेती

टॉप लेवल से आदेश आया था कि अगर यूक्रेन में कोई भी उनकी कार्रवाई का विरोध करे तो उसके साथ बेहरमी से निपटा जाए। वहीं खेरसॉन के लिए भी कई चरणों में पूरा प्लान तैयार किया गया था।

Russia: स्कूल में Firing, सात छात्रों सहित Teacher की मौत

पहले चरण में लोगों के बीच उठ रही विरोध की आवाज को चुप कराना शामिल था और इसके लिए प्रदर्शकारियों को चोट पहुंचाने की योजना बनाई गई। इसके बाद अगले चरण में विरोध खत्म होते ही असली प्लान शुरू होता और डोर टू डोर जाकर लोगों को मारा जाता।

कर्फ्यू के दौरान लोगों को रात में अपने घरों में कैद करना था प्लान

प्लान ये भी था कि कर्फ्यू के दौरान लोगों को रात में अपने घरों में कैद कर दिया जाएगा और इसके बाद उन्हें रूसी क्षेत्रों में बने कंसन्ट्रेशन कैंप या उससे भी बदतर जगहों पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
ये ईमेल ऐसे समय में लीक हुआ है जब पुतिन के खिलाफ यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और उनपर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है।