चश्मदीदों ने बताई भटिंडा मिलिटरी स्टेशन पर हमले की कहानी, इतने हमलावरों ने कब और कैसे किया जवानों पर हमला?

Bathinda Military Base attack : पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की मेस में हुई फायरिंग ने जमीन पर तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस हमले में चार जवान शहीद हो चुके है
 

Bathinda Military Base attack : पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की मेस में हुई फायरिंग ने जमीन पर तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस हमले में चार जवान शहीद हो चुके है, ऐसे में विवाद ज्यादा बढ़ गया है। ऐसा माना जा रहा था कि एक हमलावर ने सिविल ड्रेस में आ इस हमले को अंजाम दिया। लेकिन मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने अलग ही कहानी जाहीर की है। बताया गया है कि एक नहीं बल्कि दो हमलावर थे जिन्होंने सोते हुए जवानों पर गोलियां बरसाईं। बड़ी बात ये रही जिस समय जवान सो रहे थे, तब हमला किया गया।

सोते हुए जवानों पर ऐसे किया हमला

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की मेस में बुधवार तड़के 4.35 में फायरिंग हुई। शूटर अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग वाली जगह से भागने में कामयाब रहे। जिन जवानों की इस हमले में मौत हुई वो 80 मीडियम रेजिमेंट के थे। वैसे इस हमले को आतंकी कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है।

कुछ दिन पहले ही हुई थी राइफल और कारतूस की चोरी

पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, ये जवानों के आपसी विवाद का भी मामला हो सकता है। वैसे इस हमले को एक चोरी से भी जोड़ा जा रहा है। असल में मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग से कुछ दिन पहले एक इंसास राइफल और 28 राउंड कारतूस गायब हो गए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में उसी राइफल का इस्तेमाल हो सकता है। सुरक्षाबल इस एंगल से भी जांच में जुटे हैं। वहीं इस समय दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत भी दर्ज की है। एफआईआर रिर्पोट के मुताबिक़ चार जवान सागर ,कमलेश ,संतोष  और योगेश की इस हमले में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे और राइफल के अलावा कुल्हाड़ी से भी वार किया।