पाकिस्तान, करतारपुर तीर्थयात्रियों से वसूल रहा भारी भरकम फीस
श्री करतारपुर साहिब सिख धर्म के अनुयायियों की सबसे पवित्र जगहों में से एक है. इस कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान तीर्थयात्रियों से लगातार फीस वसूल रहा है, जबकि कई बार भारत फीन नहीं फसूलने की अपील कर चुका है.
haryana updateभारत की अपील के बावजूद पाकिस्तान सिख धर्म के अनुयायियों की सबसे पवित्र जगहों में से एक श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के जरिए तीर्थयात्रियों से फीस वसूल रहा है. विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया है कि सरकार को करतारपुर साहिब जाने के लिए कॉरिडोर के माध्यम से पासपोर्ट-मुक्त यात्रा के लिए आवेदन मिले हैं.
दरअसल लोकसभा के बीच द्विपक्षीय समझौते में तीर्थयात्रियों को वैध पासपोर्ट के साथ यात्रा करने की अनुमित है.
हर तीर्थयात्री से 20 अमरीकी डॉलर वसूल रहा पाकिस्तान
मुरलीधरन ने संसद को बताया कि भारत सरकार ने कई बार पाकिस्तान की सरकार से अपील की है कि वह सिख यात्रियों के सम्मान में यात्रा पर जाने को लेकर कोई फीस न वसूले, लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान फीस के नाम पर हर तीर्थयात्री से 20 अमरीकी डॉलर वसूल रहा है.
यह भी पढ़ें Affordable Bikes: भारत की सबसे किफायती बाइक, 55 हजार रुपये से शुरू
बता दें कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की लंबे समय से मांग चल रही थी. इसके बाद भारत और पाकिस्तान सरकार ने 24 अक्टूबर 2019 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. करतारपुर कॉरिडोर गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत के पंजाब के गुरदासपुर में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जुड़ता है.
यह भी पढ़ें-Most Affordable Inverter: केवल 4000 में मिल रहा ये इनवर्टर, बिजली जाने के बाद भी चलेगा काफी देर
अब तक करीब एक लाख 70 हजार तीर्थयात्री कर चुके हैं यात्रा
आंकड़ों के मुताबिक इस कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद से अब तक करीब एक लाख 70 हजार तीर्थयात्री श्री करतारपुर साहिब का दौरा कर चुके हैं. करतारपुर साहिब कॉरिडोर हर दिन खुला रहता है. लोकसभा सांसद हरसिमरत कौर ने करतारपुर साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों के पहले प्रतिनिधिमंडल के साथ वहां की यात्रा की थी.